The Lallantop

भारतीय फुटबॉल क्लब का स्पेन में कमाल! दुनिया के सबसे बड़े एज ग्रुप टूर्नामेंट में लिवरपूल को हराया

मिनर्वा क्लब कई कमाल कर चुका है. मिनर्वा की युवा टीमें लगातार पूरे यूरोप की टॉप अकादमियों को चुनौती दे रही हैं और उन्हें हरा रही हैं. U-14 लेवल पर बड़े-बड़े युवा टूर्नामेंट जीतने से लेकर अब MIC कप में U-15 लेवल पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
मिनर्वा पंजाब की अंडर-15 टीम का स्पेन में कमाल. (Photo-India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मिनर्वा पंजाब की अंडर-15 टीम ने मेडिटेरियन इंटरनेशनल कप में लिवरपूल एफसी को 6-0 से हराकर एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मुकाबला जीता।
  • भारतीय फुटबॉल में प्रदर्शन औसत होने और लीग व फेडरेशन में संकट की स्थिति के बीच मिनर्वा पंजाब की टीम ने वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर अपना पक्ष मजबूत किया।
  • इस जीत के परिणामस्वरूप मिनर्वा पंजाब की युवा टीमें यूरोप में फुटबॉल अकादमियों को चुनौती देने वाली प्रमुख टीमों में शामिल हो गई हैं, जिससे भारतीय फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा।

भारतीय फुटबॉल में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा. पुरुष और महिला, दोनों टीमों का प्रदर्शन औसतन है. देश की लीग पर भी कुछ समय पहले तक खतरा मंडरा रहा था. फेडरेशन में भी चीजें ठीक नजर नहीं आ रही हैं. इसी बीच, फुटबॉल फैंस को मिली एक बड़ी गुडन्यूज. भारत की मिनर्वा पंजाब अकेडमी ने दुनिया के सबसे बड़े एज ग्रुप टूर्नामेंट में लिवरपूल को हरा दिया.

Advertisement
मिनर्वा पंजाब ने लिवरपूल को हराया

मिनर्वा पंजाब की अंडर-15 टीम मेडिटेरियन इंटरनेशनल कप में हिस्सा लेने स्पेन के कोस्ट ब्रावा पहुंची थी. राउंड ऑफ 16 में टीम का सामना लिवरपूल एफसी की टीम से था. भारत ने 50 मिनट का मुकाबला 6-0 से अपने नाम किया.

इस मैच में मिनर्वा टीम स्किल, मैच्यूरिटी और प्लानिंग, हर जगह बेहतर साबित हुई. उन्होंने मैच में अच्छे मूव बनाए, स्मार्ट पास दिए और ज्यादातर समय मैच के टेंपो पर कंट्रोल रखा. पहले हाफ में आजम खान, लिशम अमरसन सिंह और राज सिंह ने गोल करके अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी थी. इसके बाद, दूसरे हाफ में राज ने दो गोल के साथ अपनी हैट्रिक पूरी की. वहीं, आजम ने दूसरा गोल दागकर भारत की तय की. लिवरपूल ने कोशिश की, लेकिन वह भारत की इंटेनसिटी मैच नहीं कर पाए.

Advertisement
MIC में जीत क्यों है अहम?

मिनर्वा की यह जीत सिर्फ इसलिए खास नहीं है क्योंकि यहां उन्होंने लिवरपूल को हराया. इसकी अहमियत इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि जिस टूर्नामेंट में उन्होंने यह कमाल किया, उसका कद विश्व फुटबॉल में काफी बड़ा है. यह टूर्नामेंट दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित यूथ फुटबॉल टूर्नामेंट्स में शामिल है. इसे यूथ फुटबॉल का मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है. इसमें दुनिया के 50 से ज्यादा देश अपने क्लब भेजते हैं. यहां अलग-अलग एज ग्रुप के मुकाबले होते हैं. यहां एफसी बर्सिलोना, लिवरपूल एफसी, रियाल मैड्रिड, मैनचेस्टर यूनाइटेड जैसे क्लब अपनी टीमें भेजते हैं. दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी, ब्राजील और पीएसजी के स्टार नेमार जैसे कई खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं. 

मिनर्वा पंजाब कर चुके हैं कई कमाल

वहीं बात करें मिनर्वा  क्लब की, तो ये क्लब कई कमाल कर चुका है. मिनर्वा की युवा टीमें लगातार पूरे यूरोप की टॉप अकादमियों को चुनौती दे रही हैं और उन्हें हरा रही हैं. U-14 लेवल पर बड़े-बड़े युवा टूर्नामेंट जीतने से लेकर अब MIC कप में U-15 लेवल पर अपनी छाप छोड़ने तक, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि भारतीय फ़ुटबॉल कम से कम ग्रासरूट लेवल पर दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों से मुक़ाबला कर सकता है.

Advertisement

वीडियो: IPL 2026 के पहले ही मैच में बटलर फ्लॉप हो गए

Advertisement