The Lallantop

मानव सुथार के फैन हुए पूर्व क्रिकेटर, बताया रवींद्र जडेजा का अपग्रेड वर्जन!

मानव सुथार (Manav Suthar) ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में शानदार बॉलिंग की. उन्होंने 4 विकेट लिए. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) उनकी बॉलिंग से काफी प्रभावित हुए. उन्होंने मानव सुथार को रवींद्र जडेजा (Ravindr Jadeja) का अपग्रेडेड वर्जन बताया.

Advertisement
post-main-image
मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में अपनी स्पिन बॉलिंग से जबरदस्त इम्पैक्ट डाला. ( फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 21.4 ओवर में 76 रन देकर 4 विकेट लिए, जो उनकी स्पिन बॉलिंग में बेहतरीन प्रदर्शन था।
  • मानव सुथार को भारत टीम में रवींद्र जडेजा के प्रतिस्थापन के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि वह हाई आर्म एक्शन और ड्रिफ्ट के साथ बॉलिंग करते हैं।
  • पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने मानव सुथार को जडेजा का अपग्रेडेड वर्जन बताया है और यह सुझाव दिया है कि वह भविष्य में टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

टीम इंडिया (Team India) को मानव सुथार (Manav Suthar) के तौर पर एक बेहतरीन लेफ्ट आर्म स्पिनर मिला है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में कमाल की बॉलिंग की. मानव ने मैच में अपनी स्पिन बॉलिंग से जबरदस्त इम्पैक्ट डाला. वह श्रीलंका की पहली पारी में भारत के सबसे सक्सेसफुल बॉलर रहे. उन्होंने 4 विकेट चटकाए. मानव सुथार ने अपने हाई आर्म एक्शन, रिलीज पॉइंट और हवा में मिली ड्रिफ्ट से प्रभावित किया. उनकी बॉलिंग के फैन पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) भी हो गए हैं. उन्होंने मानव सुथार को रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का अपग्रेडेड वर्जन बता दिया.

Advertisement
रवींद्र जडेजा का अपग्रेडेड वर्जन

गॉल टेस्ट में मानव सुथार की बॉलिंग देखकर, आकाश चोपड़ा काफी इम्प्रेस हुए. उनका मानना है कि मानव सुथार में रवींद्र जडेजा की जगह लेने की काबिलियत है. उन्होंने यहां तक कहा कि सुथार बॉलिंग के मामले में रवींद्र जडेजा का अपग्रेडेड वर्जन हैं.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा,

Advertisement

मानव सुथार बहुत दमदार प्लेयर हैं. जब वह बॉल रिलीज करते हैं तो गेंद हवा में नाचती है, उछलती है और टर्न लेती है. वह बैटर को डिफेंस करते हुए भी आउट कर देते हैं. जब आप किसी अपोनेंट बैटर को डिफेंस करते वक्त भी परेशान कर दें. वो भी बार-बार, तो इससे पता चलता है कि इस प्लेयर में कितना दमखम है.

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि वह बैटिंग भी करते हैं. इसका मतलब है कि आप उन्हें ओवरसीज कंडीशन्स में टीम में शामिल करने के बारे में सोच सकते हैं. मैं उनको रवींद्र जडेजा के वारिस के तौर पर देख रहा हूं. क्योंकि, एक वक्त बाद जडेजा क्रिकेट से दूर हो जाएंगे. टीम को उनके जैसे प्लेयर की जरूरत होगी.अगर मैं उन्हें सिर्फ बॉलर के तौर पर देखूं, तो मुझे लगता है कि वह जडेजा का अपग्रेड वर्जन हैं. 

ये भी पढ़ें: PAK Vs ENG Test: बाबर आजम के पहले टेस्ट में खेलने पर लटकी तलवार! कौन करेगा कप्तानी?

Advertisement
श्रीलंका के खिलाफ की शानदार बॉलिंग

मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में बेहतरीन बॉलिंग की. उन्होंने अपनी पहली पारी की पहली ही गेंद पर दिनेश चांडीमल को आउट किया. इसके बाद, मानव सुथार ने लाहिरू उदारा का विकेट लिया. उन्होंने गेंद को हवा में ज्यादा फ्लाइट दी. बॉल को डिप और टर्न कराया. उन्होंने उछाल का अच्छा इस्तेमाल किया. मानव सुथार ने श्रीलंका के बैटर्स पर लगातार प्रेशर बनाए रखा. उन्होंने 21.4 ओवर में 76 रन देकर 4 विकेट लिए.

मानव सुथार के पास टैलेंट की कमी नहीं हैं. वह बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं. उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में ही प्रभावित किया था. जून में अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले टेस्ट में उन्होंने 6 विकेट लिए थे. यह मानव सुथार का डेब्यू टेस्ट था. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement