The Lallantop

लखनऊ की आग में 'झुलसी' 15 जवान जिंदगियां, मां बोली- 'मेरी दुनिया उजड़ गई'

Lucknow fire incident: लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई. कम से कम 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों से बात की. उन्हें भरोसा दिया कि जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा

Advertisement
post-main-image
लखनऊ में AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है. (फोटो- PTI और इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए, जिनका इलाज KGMU में चल रहा है।
  • घटना के पीछे बेसमेंट में लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है, जिससे आग लगी और रिहायशी व व्यावसायिक स्थलों में फायर से बचाव की चूक सामने आई।
  • प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, जबकि जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गई. 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं. उनका इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में चल रहा है.

Advertisement

घटना के बाद अलीगंज प्रशासन की तरफ से मृतकों के नामों की लिस्ट जारी की गई है. हादसे में सागर, नीलेश, अनामिका, संयम, अनुछा, सुखमनी, आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति, भविश्य, अब्दुल रहमान, सूरज भाह, भाहजान, जयनिल चकवर्ती, मोहम्मद अम्मार और सुमल्या ने अपनी जान गंवा दी. इनकी उम्र 20-25 साल बताई गई है.

9 घायलों के नाम जयंत, लवप्रीत, मोहम्मद आसिफ, भुवन श्रीवास्तव, पकंज, शैलेंद्र, अभिषेक, पंकज जोशी हैं.

Advertisement
Lucknow_fire_incident
मृतकों और घायलों के नाम की सूची 

आदित्य श्रीवास्तव की मां ने इंडिया टुडे से जुड़े अंकित से बात करते हुए कहा,

“जब सीएम साहब आने वाले थे. अगर उस टाइम इस तरह ध्यान दिया जाता तो हो सकता है बच्चे बचे जाते. मेरा बेटा एनिमेशन कोर्स के स्टूडियो में जॉब करता था. उसकी उम्र थी 25. अगर थोड़ा ध्यान दे लिए होते तो, मेरा बेटा भी आज जिंदा होता मेरा. मेरी तो दुनिया उजड़ गई.”

अलीगढ़ से लखनऊ पहुंचे सीएम

घटना के समय सीएम योगी अलीगढ़ में थे. मगर आग की खबर सुनकर वे लखनऊ पहुंच गए. पीड़ितों के परिजनों से बात की. उन्हें भरोसा दिलाया कि जिम्मेदार अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीएम योगी ने फोन पर फायर विभाग के अफसरों को भी फटकार लगाई. उन्होंने अपने कल के सभी दौरे किए रद्द कर दिए हैं. वे हाथरस और आगरा जाने वाले थे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं.

Advertisement
दम घुटने से गई कई लोगों की जान?

BJP लखनऊ विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने आजतक को बताया, “NDRF की टीम बगल के मकान की दीवार को तोड़कर अंदर गई. बच्चों के शवों को बाहर निकाला. एक बच्चे की उम्र 18 साल लग रही है. अन्य 20 से 22 साल के बीच उम्र वाले लग रहे थे. कुछ बच्चों की जान ऑक्सीजन की कमी से हुई लगती है. क्योंकि अधिकतर बच्चों के शरीर पर बर्न इंजरी नहीं थी.”

AC की वजह से लगी आग?

ये घटना अलीगंज सेक्टर डी इलाके में हुई है. बिल्डिंग के बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक थे. दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की कोचिंग व Head Hopper स्टूडियो था. यहां 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता था.

ये भी पढ़ें: लखनऊ की इमारत में भीषण आग, 15 लोगों की मौत

आग की वजह से छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था. एक छात्र ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई. वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आई है. बेसमेंट में लगे AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है. घटना में जो लोग बचे हैं, वो आर्टिस्ट और वहीं काम करने वाले युवा थे.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने त्रासदी पर दुख जताया. पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की. पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

वीडियो: नीट री-एग्जाम 2026 में भी धांधली के आरोप?

Advertisement