The Lallantop

ममता बनर्जी को TMC अध्यक्ष पद से किसने हटा दिया? नया प्रमुख कौन है?

ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पार्टी ने नई वर्किंग कमेटी के गठन की भी घोषणा की है. इस कमेटी में 20 लोगों को जगह दी गई है. ममता बनर्जी ने कुछ दिनों पहले ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित किया था.

Advertisement
post-main-image
TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटा दिया है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने कोलकाता के न्यूटाउन में हुई बैठक में ममता बनर्जी को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा कर हावड़ा सेंट्रल के विधायक अरूप रॉय को नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • बागी गुट की इस क्रिया का कारण पार्टी में संवैधानिक संकट था, जो ममता बनर्जी द्वारा ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित करने के बाद और गहराया।
  • इस बदलाव के बाद तृणमूल कांग्रेस तीन गुटों में बंट गई है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने नई राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी का गठन कर संगठनात्मक पुनर्गठन किया है।

ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. कोलकाता के न्यूटाउन में हुई एक बैठक के बाद, तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने उनको पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया है. उनकी जगह हावड़ा सेंट्रल से विधायक अरूप रॉय को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी के महासचिव पद से सस्पेंड कर दिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
ममता बनर्जी को TMC अध्यक्ष पद से हटाया

द टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पार्टी ने नई वर्किंग कमेटी के गठन की भी घोषणा की है. इस कमेटी में 20 लोगों को जगह दी गई है. ममता बनर्जी ने कुछ दिनों पहले ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित किया था. अब बागी गुट ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को उनके पद से हटाकर बाजी पलट दी है.

पश्चिम बंगाल में 22 जून को विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ. सत्र के बाद ऋतब्रत गुट ने न्यूटाउन के एक होटल में बैठक की. इस बैठक में 60 विधायक और कोलकाता नगर निगम के 70 पार्षद शामिल हुए. विद्रोही गुट ने दावा किया कि बैठक पार्टी संगठन के भीतर आए संवैधानिक संकट से निपटने के लिए बुलाई गई थी. बैठक को संबोधित करते हुए ऋतब्रत बनर्जी ने बताया,

Advertisement

पार्टी के संविधान के मुताबिक, हर तीन साल में एक राष्ट्रीय कार्यकारी समिति बनाना अनिवार्य है. ऐसी पिछली समिति का गठन फरवरी 2022 में किया गया था.

बागी गुट ने बताया कि इस बैठक में ममता बनर्जी को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला लिया गया. उनकी जगह हावड़ा सेंट्रल से विधायक अरूप रॉय को अध्यक्ष बनाया गया. वहीं पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव पास किया गया. उनको महासचिव के पद से सस्पेंड करने के प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने सिग्नेचर किया.

तृणमूल कांग्रेस की नई नेशनल वर्किंग कमेटी

Advertisement

राष्ट्रीय अध्यक्ष - अरूप रॉय

नेशनल जनरल सेक्रेटरी - संदीपन साहा, जावेद खान और ऋतब्रत बनर्जी

उपाध्यक्ष -फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास, रथिन घोष

तीन गुटों में बंटी तृणमूल कांग्रेस

तृणमूल कांग्रेस अब तीन गुटों में बंट चुकी है. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस. ऋतब्रत बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (जोकि अब बंगाल विधानसभा में विपक्षी पार्टी है). और पार्टी के लगभग दो दर्जन सांसद, जो नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया के साथ विलय कर चुके हैं. ये संसद में एनडीए का समर्थन कर रहे हैं. 

वीडियो: पार्टी में फूट के बाद ममता बनर्जी को हाईकोर्ट से झटका

Advertisement