The Lallantop

बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की वापसी तय! न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेलेंगे

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और गस एटकिंसन (Gus Atkinson) के खेलने की उम्मीद है. लॉर्ड्स टेस्ट के बाद, लंदन नाइट क्लब विवाद में फंसे स्टोक्स और एटकिंसन को ECB ने दूसरे टेस्ट से ड्रॉप कर दिया था.

Advertisement
post-main-image
बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की तीसरे टेस्ट में वापसी होगी. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और पेसर गस एटकिंसन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में वापस शामिल किए गए हैं।
  • स्टोक्स और एटकिंसन को लंदन नाइट क्लब विवाद में टीम नियमों का उल्लंघन करने के कारण दूसरे टेस्ट से ड्रॉप कर दिया गया था, जिसके बाद ECB ने जांच शुरू की।
  • दोनों खिलाड़ियों को काउंटी टीमों से रिलीज कर तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध कराया गया है, जो 25 जून से नॉटिंघम में शुरू होगा।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं. उनके साथ पेसर गस एटकिंसन (Gus Atkinson) का कमबैक भी तय है. लॉर्ड्स टेस्ट के बाद, लंदन नाइट क्लब विवाद में फंसे स्टोक्स और एटकिंसन को ECB ने दूसरे टेस्ट से ड्रॉप कर दिया था. बोर्ड ने कहा था, जब तक जांच चलेगी, दोनों प्लेयर टीम से बाहर रहेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
काउंटी टीमों से हटे

दूसरे टेस्ट से ड्रॉप होने के बाद, बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन अपनी काउंटी टीम से जुड़ गए थे. बेन स्टोक्स ने डरहम की तरफ से खेलते हुए नॉर्थहैम्टनशर के खिलाफ पहली इनिंग्स में 95 रन स्कोर किए. गस एटकिंसन ने सरे की ओर से खेलते हुए ग्लैमॉर्गन के खिलाफ पहली इनिंग्स में बॉलिग की. लेकिन, अब बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन अपनी काउंटी टीमों से हट गए हैं. काउंटी टीमों से हटने की वजह, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम में शामिल करना है.

21 जून को यह डिसीजन ECB के कहने पर लिया गया. बोर्ड ने स्टोक्स और एटकिंसन को काउंटी टीमों से रिलीज करने को कहा था. इस फैसले से क्लियर हो गया है कि दोनों प्लेयर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेलेंगे. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 25 जून से नॉटिंघम में खेला जाएगा.

Advertisement
टीम से क्यों ड्रॉप हुए स्टोक्स और एटकिंसन?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट लॉर्ड्स पर हुआ. इस मैच को इंग्लिश टीम ने 115 रनों से जीता. 7 जून की रात बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन लंदन के नाइट क्लब गए थे. दोनों प्लेयर जीत सेलिब्रेट करने के लिए पार्टी करने क्लब पहुंचे थे. इस क्लब में सारासेन्स रग्बी क्लब के प्लेयर भी पार्टी कर कर रहे थे. इस दौरान एटकिंसन और रग्बी प्लेयर टोटोआ आउवा के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर रचेंगी इतिहास, साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगी T20I करियर का 200वां मैच

इस घटना के बाद, ECB ने नाइट क्लब विवाद में स्टोक्स और एटकिंसन के रोल की जांच कर रहा था. जांच पूरी होने तक बोर्ड ने दोनों प्लेयर को टीम में टीम में शामिल नहीं करने को कहा था.

Advertisement

बोर्ड ने ने बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को टीम नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया. दरअसल, इंग्लैंड की टीम में मिडनाइट कर्फ्यू का रूल है. प्लेयर्स और स्टाफ मेंबर्स को रात 12 बजे से पहले टीम होटल लौटना जरूरी है. स्टोक्स और एटकिंसन रात 12 बजे के बाद पार्टी करने गए थे.

सीरीज जीतना चाहेगा इंग्लैंड

बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को तीसरे टेस्ट में शामिल करके इंग्लैंड सीरीज जीतना चाहेगा. सीरीज जीतने के लिहाज से तीसरा टेस्ट दोनों टीमों के लिए अहम है. फिलहाल, 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है. दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को 252 रनों से हराया. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement