The Lallantop

चेन्नई में BBL का पहला मैच! क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया BCCI से संपर्क में

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के 5 अधिकारियों की टीम इस वक्त चेन्नई में है. उन्होंने 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का IPL मैच भी देखा.

Advertisement
post-main-image
BCCI के अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी चेन्नई में CA अधिकारियों से मिले. (फोटो- Getty)

ऑस्ट्रेलिया की लोकप्रिय T20 लीग बिग बैश लीग (BBL) के 16वें सीजन (2026-27) के शुरुआती मैच भारत में हो सकते हैं. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) को इसका ओपनिंग मैच होस्ट करने का बड़ा मौका मिल सकता है. तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के एक सूत्र ने सोमवार, 18 मई को इसकी पुष्टि की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मैच दिसंबर के दूसरे हफ्ते में हो सकते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के 5 अधिकारियों की टीम इस वक्त चेन्नई में है. उन्होंने 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का IPL मैच भी देखा. टीम स्टेडियम का जायजा ले रही है और व्यवस्थाओं को चेक कर रही है.

क्यों आया ये प्रस्ताव?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ अपने संबंध और मजबूत करना चाहता है. वो ऑस्ट्रेलियन गवर्नमेंट के साथ मिलकर चेन्नई की संभावनाओं को तलाश रहे हैं. CA के एक प्रतिनिधि ने कहा,

Advertisement

“हम अभी कुछ कंफर्म नहीं कर सकते. हम भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को बढ़ावा देने के लिए चेन्नई की क्षमता देख रहे हैं. BCCI के साथ हमारी चर्चा चल रही है.”

BCCI के अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी चेन्नई में CA अधिकारियों से मिले. TNCA ने प्रस्ताव मिलने की बात कही है, लेकिन आखिरी फैसला BCCI को लेना है. BBL ऑस्ट्रेलिया की सबसे पॉपुलर T20 लीग है. यहां बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी खेलते हैं.

पिछले सीजन (BBL 15) का फाइनल पर्थ स्कॉर्चर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला गया था. अब BBL 16 का पहला मैच भारत में कराने की योजना लीग को नया ट्विस्ट देगी.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में NRL (रग्बी लीग) अपने सीजन की शुरुआत लास वेगास में मैच खेलकर करता है. NRL का पूरा सीजन 6 महीने तक चलता है. दूसरी तरफ BBL बहुत कम समय में पूरा हो जाता है. ये 7 हफ्तों तक चलता है. मध्य दिसंबर से जनवरी के आखिर तक.

BBL के मैच विदेश में खेलने की बात पहले भी होती रही है. अब ये चर्चा इसलिए खास है क्योंकि BBL जल्द ही प्राइवेट इन्वेस्टमेंट के लिए खुलने वाला है. खबर है कि भारतीय पैसा और IPL के मालिक बड़े स्तर पर शामिल होने वाले हैं.

फरवरी 2026 में ये भी रिपोर्ट्स आई थीं कि सिडनी थंडर और मेलबर्न रेनेगेड्स (दोनों दो-टीम शहरों की टीमें हैं) को पूरी तरह प्राइवेट इन्वेस्टर्स को बेचा जा सकता है.

BBL 15 में R अश्विन BBL में खेलने वाले पहले भारतीय प्लेयर बनने वाले थे. उन्होंने सिडनी थंडर के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन घुटने की चोट की वजह से वो नहीं खेल पाए. यहां बता दें कि BCCI मेंस क्रिकेट टीम में खेलने वाले प्लेयर्स को विदेशी T20 लीग में खेलने की इजाजत नहीं देता है.

BBL का ओपनर चेन्नई में होना क्रिकेट जगत के लिए बड़ा सरप्राइज और मौका दोनों है. BCCI और CA के बीच अच्छे संबंध इसे आसान बना सकते हैं.

वीडियो: शुभमन गिल की पलटन ने SRH की धज्जियां उदा दीं, क्या अब जीतेंगे IPL?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement