The Lallantop

पैट कमिंस के कंट्रोल के आगे CSK के टॉप ऑर्डर का बैलेंस बिगड़ा

पैट कमिंस ने CSK के खिलाफ बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 28 रन दिए. उन्होंने 3 बैटर्स को पवेलियन भेजा.

Advertisement
post-main-image
पैट कमिंस ने CSK की बैटिंग पर ब्रेक लगा दिया. (फोटो- PTI)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने ‘मस्ट विन’ मैच में CSK के टॉप ऑर्डर को सेट होने का मौका नहीं दिया. CSK के टॉप 4 में से 3 बैटर्स को पवेलियन भेज कमिंस ने हैदराबाद की टीम को मैच जीतने का बढ़िया मौका दिया. बेहतरीन बॉलिंग करते हुए उन्होंने 4 ओवर में 3 विकेट लेकर CSK के स्कोर पर ब्रेक लगा दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कमिंस ने टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया

चेन्नई के बैटर संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने जब 2 ओवर में 30 जड़े, तो SRH के कप्तान पैट कमिंस की चिंता बढ़ गई. इसके बाद वह खुद तीसरे ओवर में बॉलिंग करने आए. कमिंस की पहली गेंद पर ऋुतराज ने सिंगल लिया. दूसरी बॉल पर संजू स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए. 

कमिंस की तीसरी गेंद पर संजू सैमसन जोरदार हिट लगाने गए. बॉल बैट पर नहीं आई और महीन किनारा लेकर ईशान किशन के ग्लव्स में चली गई. इस तरह संजू को आउट करके कमिंस ने टीम को राहत दिलाई. संजू सैमसन 13 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

इसके बाद, पैट कमिंस चेन्नई की पारी का 10वां ओवर डालने आए. इस ओवर में भी उन्होंने बैटर्स को खेलने के लिए रूम नहीं दिया. ओवर की पहली 3 गेंदों पर सिर्फ एक रन बना. चौथी गेंद पर कार्तिक शर्मा स्ट्राइक पर थे. कमिंस ने यह गेंद 117 kph की स्पीड से डाली. कार्तिक ने हवाई शॉट खेला. गेंद स्वीपर कवर एरिया गई, जहां खड़े नीतीश कुमार रेड्डी ने उनका कैच लपक लिया. कार्तिक 19 बॉल्स पर 32 रन बनाकर आउट हुए. कमिंस ने सेट बैटर को आउट करके SRH की वापसी करा दी.

ये भी पढ़ें: मुशफिकुर रहीम की रिकॉर्ड सेंचुरी, पाकिस्तान क्लीन स्वीप की कगार पर

फिर कमिंस CSK की पारी का 12वां ओवर डालने आए. यह उनके स्पेल का तीसरा ओवर था. इस ओवर में कमिंस के आगे डेवॉल्ड ब्रेविस और ऋतुराज स्ट्रगल करते दिखे. ओवर की पहली 2 गेंदों पर सिर्फ एक रन बना. कमिंस ने अगली गेंद शॉर्ट रखते हुए मिडिल स्टंप पर डाली. ऋुतराज ने पुल शॉट खेला. गेंद मिड विकेट पर हवा में चली गई. जहां पर ईशान मलिंगा ने उनका कैच लपक लिया. CSK के कप्तान ऋतुराज 21 बॉल्स पर 15 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

इस तरह पैट कमिंस ने इम्पैक्टफुल बॉलिंग करते हुए चेन्नई के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. अपनी शानदार बॉलिंग के चलते उन्होंने चेन्नई के बड़े टोटल पर ब्रेक लगा दी. यह उनकी बॉलिंग का कमाल था, जिसके चलते CSK की टीम 7 विकेट पर 180 रन ही बना पाई.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement