The Lallantop

'रील नहीं रिएलिटी पर ध्यान दें', BCCI अधिकारी ने किस प्लेयर को दी सलाह?

इस सीजन अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल समेत कई प्लेयर्स अपनी रीलबाजी के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुए. IPL चेयरमैन ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन खिलाड़ियों को क्रिकेट पर फोकस करने की सलाह दे दी.

Advertisement
post-main-image
IPL चेयरमैन ने अर्शदीप सिंह पर साधा निशाना. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 में अरुण धूमल ने खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर रील कंटेंट बनाने से बचने और क्रिकेट पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी है, विराट कोहली को उदाहरण बताते हुए उन्होंने रियलिटी पर फोकस करने को कहा।
  • BCCI की नई गाइडलाइंस के तहत टीम की संवेदनशील जानकारी लीक होने से रोकने के लिए सोशल मीडिया कंटेंट पर रोक लगाई गई है, जिसके चलते खिलाड़ियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नियंत्रण लगाया गया है।
  • अरुण धूमल की सलाह के बाद खिलाड़ियों और टीमों को सोशल मीडिया गतिविधियों में कमी लाने और क्रिकेट पर केंद्रित रहने की अपेक्षा की जा रही है, जिससे टूर्नामेंट के दौरान टीम की रणनीतियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

IPL 2026 में मैदान पर तो फैंस का एंटरटेनमेंट हो ही रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर भी एंटरटेनमेंट की कमी नहीं है. फैंचाइजी के सोशल मीडिया हैंडल्स के साथ-साथ क्रिकेटर्स खुद भी अपने कंटेंट के कारण चर्चा में है. खिलाड़ियों का सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव होना IPL चेयरमैन अरुण धूमल को पसंद नहीं आ रहा है. उन्होंने विराट कोहली की मिसाल देकर रील कल्चर से दूर रहने की सलाह दे डाली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अरुण धूमल की सलाह

इस सीजन अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल समेत कई प्लेयर्स अपनी रीलबाजी के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुए. धूमल ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन खिलाड़ियों को क्रिकेट पर फोकस करने की सलाह दे दी. उन्होंने कहा,

क्रिकेटर्स को रील्स के बजाय रिएलिटी पर ध्यान देना चाहिए. उदाहरण के लिए, विराट कोहली को ही ले लीजिए. सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग होने के बावजूद, जब वे मैदान पर होते हैं, तो उनका पूरा ध्यान सिर्फ़ क्रिकेट पर ही होता है. उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से रिजल्ट दिए हैं, न कि रील्स बनाकर. मुझे लगता है कि जब कोई टूर्नामेंट चल रहा हो, तो खिलाड़ियों को रील्स बनाने में समय बर्बाद करने से बचना चाहिए.

Advertisement
कोहली और अर्शदीप का प्रदर्शन

आपको बता दें कि विराट कोहली भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं. इस IPL उनकी फॉर्म भी कमाल की रही है. वह लगातार ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं. उन्होंने 13 मैचों में 542 रन बनाए हैं. साथ ही उनकी टीम टेबल टॉपर है. 

वहीं, कुछ टीमें अपने कंटेट के कारण ट्रोल हो रही हैं. ट्रोल होने वाले खिलाड़ियों में अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं. अर्शदीप का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है.

यह भी पढ़ें- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर बरसे दिल्ली के हेड कोच, स्टार्क को लेकर बड़ी बात कही 

Advertisement
BCCI की गाइडलाइंस हैं वजह

धूमल के इस बयान के पीछे कई कारण हैं. सबसे मुख्य है BCCI की नई गाइडलाइंस. इसमें टीम की सेंसिटीव जानकारी के लीक होने को लेकर कई नियम बताए गए. रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड को लगता है कि इस तरह की रील और कंटेट से टीम की कई ऐसी जानकारी बाहर आ रही हैं, जो कि नहीं आनी चाहिए. इसके लिए उन्होंने सभी टीमों को सख्त हिदायत दी है. बिना परमिशन लोगों को मैदान, डगआउट और टीम बस में आने से मना किया गया है.

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आई बड़ी अपडेट, माही कहां खेलेंगे आखिरी मैच?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement