केरल में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है. लेफ्ट वालों की जय-जय हो गई है. लेफ्ट गठबंधन LDF 85 सीटों पर जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. दूसरी नंबर पर रहा कांग्रेस की अगुवाई वाला UDF. इसको मिली हैं टोटल 46 सीटें. बाकी अन्य नाम का जो कॉलम होता है, उसमें 8 लिखा हुआ है. यानी अन्य को मिली हैं 8 सीटें.
अच्युतानंदन: मोदी को 'लड़का', राहुल को 'बेबी' बताने वाला बूढ़ा शेर
यानी इतना तो तय है कि केरल के सीएम ओमान चांडी के अच्छे दिन नहीं रहे. सीएम की कुर्सी गई महाराज की. हालांकि पांच साल विधायकी करने का जुगाड़ हो गया है. ओमान चांडी पथुपली सीट से चुनाव जीत चुके हैं.
केरल में इस बार कमाल और हिस्ट्री बनाई है बीजेपी वालों ने. सरकार भले ही न बनी हो. जीत भी भले ही बड़ी न दर्ज की हो. लेकिन सबसे जरूरी बात राजनीति में जो होती है. वो होती है खाता खोलना. जी, केरल में बीजेपी का खाता खुल गया है. बीजेपी के 86 साल के लीडर ओ राजगोपाल ने नेमोम सीट पर जीत हासिल कर ली है. ये पहला मौका है, जब बीजेपी केरल में कोई सीट निकाल पाई है.
6 साल के O की वजह से केरल में खुला BJP का खाता देखिए एग्जिट पोल में किसे मिली कितनी सीटें?
रिजल्ट से पहले विधानसभा का हाल
UDF- 73 LDF- 67 सीट