The Lallantop

GTA 6 के प्री-ऑर्डर स्टार्ट, 13 साल का इंतजार खत्म, इतना पैसा तैयार रखिए

साल 2023 में GTA 6 का ट्रेलर आया. इसके बाद अब आया और तब आया वाला गेम स्टार्ट हुआ. लेकिन अब इसके प्री-ऑर्डर बुक हो रहे हैं. गेम 19 नवंबर से PlayStation 5 और Xbox Series X और S पर उपलब्ध होगा.

Advertisement
post-main-image
GTA 6, 19 नवंबर से PlayStation 5 और Xbox Series X and S पर उपलब्ध होगा

Rockstar Games ने 13 साल के बाद यूपीएससी का एग्जाम क्लीयर (GTA 6 pre order start) कर ही लिया है. नहीं समझे क्या? अरे भाई GTA 6 के प्री-ऑर्डर 25 जून 2026 की आधी रात से स्टार्ट हो गए हैं. ग्रैंड थैफ्ट ऑटो (Grand Theft Auto) का वो संस्करण जिसका इंतजार करते-करते बच्चे, जवान और जवान, अधेड़ हो चले हैं. GTA 5 साल 2013 में आया था उसके बाद दिसंबर 2023 में GTA 6 का ट्रेलर आया. फिर अब आया और तब आया वाला गेम स्टार्ट हुआ. आखिरकार अब जाकर इसके प्री-ऑर्डर बुक हो रहे हैं. गेम 19 नवंबर से PlayStation 5 और Xbox Series X और S पर उपलब्ध होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है कीमतें

GTA 6 के स्टेंडर्ड एडिशन का भारत में दाम 5999 रुपये है. अल्टीमेट एडिशन के लिए कीमत 7499 रुपये है. अमेरिका में स्टेंडर्ड एडिशन 7,542 ($79.99) में मिलेगा तो अल्टीमेट एडिशन के लिए 9,428 ($99.99) रुपये खर्च करने होंगे. माने भारत में ये बाकी देशों के मुकाबले थोड़ा सस्ता है.

gta 6
GTA 6 
डिस्क नहीं मिलेगी

GTA गेम के दीवानों के लिए एक बुरी खबर भी है. GTA 6 एडिशन में इस बार डिस्क नहीं मिलेगी. रॉकस्टार ने कहा कि गेम की फिजिकल कॉपी के बॉक्स में डिस्क के बजाय गेम को डिजिटल रूप से डाउनलोड करने के लिए एक कोड होगा. फ्रीलांस वीडियो गेम जर्नलिस्ट विक हुड ने कहा कि स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत "काफी वाजिब" है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि डिस्क न होने से "कुछ फिजिकल कलेक्टर नाराज हो सकते हैं". हालांकि, उन्होंने कहा कि रॉकस्टार के नज़रिए से यह फ़ैसला सही है, "क्योंकि इससे बार-बार खरीदने और बेचने की ज़रूरत कम हो जाती है और लीक को रोकने में मदद मिलती है".

Advertisement
क्या है GTA 6

अंग्रेजीदां होकर कहें तो एड्रेनालाईन रश की दुकान. हिंसा, एक्शन, रेसिंग और कहानी एक ही गेम में. ये सब कुछ करते हुए ग्राफिक्स इतना मजेदार मिलता है कि बिल्कुल रियल जैसा एक्सपीरिएंस मिलता है. गाड़ियां असली लगती हैं और गेम में शहर का नक्शा मयामी शहर के असली नक्शा जैसा ही रखा गया है. इसके अलावे बैकग्राउंड म्यूजिक की भी खूब प्रशंसा होती है.

GTA 6 में एक नया किरदार है लुसिया. कहानी है अमेरिका के मियामी शहर की जिसे गेम में बदल कर वाइस सिटी का नाम दिया गया है. लुसिया यहीं रहती हैं. ट्रेलर में उसे और उसके साथियों को खतरनाक अपराध करते दिखाया गया है. GTA के सभी सीरीजों में पहली बार किसी महिला किरदार को लीड में रखा गया है. GTA 6 खेलते वक्त लुसिया या उसके किसी किरदार का रूप ले सकते हैं. फिर कहानी के हिसाब से एक्शन और हिंसा कर सकते हैं या तेजी से गाड़ियां उड़ा सकते हैं.

रिलीज के तुरंत बाद इसे PC या मोबाइल पर नहीं खेल सकते. ये हैरानी की बात नहीं है क्योकि जब GTA 5 आया था तब भी ऐसा ही हुआ था. रिलीज के दो साल बाद GTA 5 PC के लिए आया. गेम की दुनिया के सबसे महंगे प्रोडक्ट के इस संस्करण को बनाने में 10 से 15 हजार करोड़ का खर्च आया है.

Advertisement

वीडियो: जसप्रीत बुमराह को इतना सेलिब्रेट क्यों नहीं करते?

Advertisement