The Lallantop

प्यार, पैसा या कत्ल की कोई और साजिश? पुणे पुलिस ने खोला केतन हत्याकांड का राज़

Pune Ketan Agrawal murder case: पुणे के केतन मर्डर केस ने पूरे देश को हिला दिया है. पुलिस की जांच में आरोपी सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने हत्या के पीछे का मकसद बताया है. सिया ने बताया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया.

Advertisement
post-main-image
पुणे में केतन (लेफ्ट) की हत्या के पीछे सिया और चेतन (राइट) का हाथ था. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुणे में केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी पर लगा है, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर मुख्य जांच कर रही है।
  • पुलिस जांच में पता चला कि सिया शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी और परिवार उसके ऊपर शादी का दबाव बना रहा था, जबकि वह चेतन के साथ रिश्ते में थी।
  • जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि सिया और चेतन ने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची, जिसके बाद उनका शव लोहागढ़ किले से गिराया गया।

पुणे में एक युवा बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा है. पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस की पड़ताल में हत्या का नया मकसद सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, सिया अभी शादी के लिए तैयार नहीं थी और परिवार उसपर इसी चीज़ का प्रेशर बना रहा था. सिया और चेतन का अफेयर इंगेजमेंट से पहले से था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया, 

‘हत्या की मुख्य आरोपी सिया शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं और दूसरी तरफ परिवार उनपर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा था.’

Advertisement

19 जून को पुणे के मशहूर लोहागढ़ किले से गिरने के बाद केतन की मौत हो गई थी. बताया गया कि वो फोटो लेने के चक्कर में 350 फीट गहरी खाई में गिर गए थे. लेकिन बाद में पुलिस ने दावा किया कि एक साजिश के तहत केतन की हत्या की गई है.  

कैसे खुला मर्डर का रहस्य? 

केतन अग्रवाल अपनी फैमली के रियल एस्टेट कंपनी में डायरेक्टर थे. सिया और केतन की इसी साल 19 फरवरी को मंगनी हुई थी. दोनों की शादी 26 नवंबर को तय हुई थी. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं. मगर इससे पहले ही केतन की मौत हो गुई. वे अपनी मंगेतर सिया का बर्थडे मनाने लोहागढ़ गए थे. केतन के परिवारवालों का कहना है कि सिया इससे पहले भी केतन को लोहागढ़ लेकर गई थी. 

करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद केतन का शव मिला. शुरुआत में दिखने वाले हादसे पर पुलिस को शक हुआ. पुणे रूरल के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया, 

Advertisement

‘हमारी टीम ने कई तरह से इस केस को परखा. वित्तीय हालत और आपसी रिश्ते को भी समझने की कोशिश की. जांच में पता चला कि सिया पहले से किसी और के साथ रिलेशनशिप में थी. उसका नाम चेतन चौधरी है जो कोंढवा का रहने वाला है.’

आरोप है कि हत्या के चार दिन पहले भी केतन को मारने की कोशिश की गई थी. लेकिन पुलिस की जांच में अभी तक ऐसी बात सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: केतन अग्रवाल की मां का बयान आया, हत्या की आरोपी मंगेतर सिया के बारे में क्या बताया?

चेतन के साथ क्या कनेक्शन?

जांच में सामने आया कि सिया और चेतन पिछले साल 2025 में दिवाली पार्टी में मिले थे. उसके बाद से दोनों एक दूसरे के टच में थे. पुलिस का मानना है कि सिया केतन से शादी नहीं करना चाहती थी और लगातार उसे अपने और चेतन के रिश्ते में एक प्रॉब्लम की तरह देखती थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी चेतन ने कहा कि वह हत्या नहीं करना चाहता था और उसने सिया को भागकर शादी करने का सुझाव दिया था. सिया ने ये कहकर मना कर दिया कि इससे परिवार की बदनामी होगी. उसने केतन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. 

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ, डिजिटल एविडेंस और जांच में मिले अन्य एविडेंस इस बात की ओर संकेत करते हैं कि सिया और चेतन का रिश्ता बढ़ रहा था और वे केतन को रास्ते से हटाना चाहते थे. एसपी गिल के मुताबिक, चेतन सिया और केतन के पीछे गया. जहां एक सुनसान जगह पर ले जाकर सिया और केतन को कथित तौर पर किले से 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया.  

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: केतन अग्रवाल की हत्या में सिया गोयल कैसे पकड़ी गई?

Advertisement