The Lallantop

सूर्यांश शेडगे टीम इंडिया में शामिल, नीतीश रेड्डी की इंजरी के बाद मिला बड़ा मौका

23 साल के Suryansh Shedge को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है. सूर्यांश ऑलराउंडर हैं, और पिछले कुछ समय से क्रिकेट में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे हैं. श्रीलंका टूर पर इंडिया-A के लिए खेलते हुए उन्होंने कमाल की पारियां खेली. सूर्यांश ने इस ट्राई सीरीज में 147 रन बनाए.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में सूर्यांश शेडगे के बल्ले से 158 रन आए. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी इंजरी के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड के टूर से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया है।
  • नीतीश कुमार रेड्डी अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोटिल हुए थे, जिसके बाद BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें रिहैबिलिटेशन के लिए सलाह दी।
  • सूर्यांश शेडगे को पहली बार टीम इंडिया में कॉल किया गया है और वे आगामी T20I सीरीज में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम का हिस्सा होंगे।

आयरलैंड और इंग्लैंड टूर से पहले टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (N itish Kumar Reddy) इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं. जिसके बाद BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. टीम में उनकी जगह शूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) को मौका मिला है. ये सूर्यांश का टीम में मेडन कॉल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

नीतीश कुमार रेड्डी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में इंजर्ड हो गए थे. जिसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया. BCCI ने नीतीश की जगह सूर्यांश को टीम में शामिल किया है. बोर्ड ने एक स्टेटमेंट में बताया,  

मेंस सेलेक्शन कमेटी ने नीतीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया है. वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे.

Advertisement
तीसरे ODI में इंजर्ड हुए थे नीतीश

नीतीश कुमार रेड्डी की इंजरी पर BCCI ने बताया,  

नीतीश कुमार रेड्डी 20 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में चोटिल हो गए थे. मेडिकल जांच के बाद BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें रिहैबिलिटेशन की सलाह दी है. इस वजह से वह T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं.  

बेहतरीन फॉर्म में हैं सूर्यांश

23 साल के सूर्यांश शेडगे को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है. सूर्यांश ऑलराउंडर हैं, और पिछले कुछ समय से क्रिकेट में बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे हैं. हाल ही में श्रीलंका टूर पर इंडिया-A के लिए खेलते हुए उन्होंने कमाल की पारियां खेली. सूर्यांश ने इस ट्राई सीरीज में 147 रन बनाए. उन्होंने टूर्नामेंट में 23 ओवर्स की बॉलिंग भी की.

Advertisement
IPL में दिखाया दम

IPL 2026 में सूर्यांश शेडगे पंजाब किंग्स के लिए खेले थे. उन्हें 7 मैचों में बैटिंग करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कुछ दमदार कैमियो खेले. 3 मई को सूर्यांश ने गुजरात टाइंटस  के खिलाफ अहमदाबाद में 29 गेंदों पर 57 रन बनाए थे. IPL 2026 में सूर्यांश शेडगे के बल्ले से 158 रन आए.

ये भी पढ़ें: IPL trade: ऋषभ पंत-कुलदीप यादव का ट्रेड फाइनल, पंत की सैलरी 12 करोड़ रुपये कम हुई

कौन हैं सूर्यांश शेडगे?

सूर्यांश मुंबई की एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ शौक नहीं, बल्कि एक जुनून रहा है. उनकी मां बैंक की नौकरी छोड़कर बेटे के सपने को पूरा करने में लग गईं. पिता कॉर्पोरेट जगत में आगे बढ़े. परिवार की इस मेहनत ने सूर्यांश को अनुशासन सिखाया.

वो कहते हैं कि सफलता या असफलता दोनों में शांत रहना जरूरी है. उन्होंने अजिंक्य रहाणे से इसी बात को सीखा है. वो श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ नेट्स पर प्रैक्टिस कर चुके हैं. कोच अभिषेक नायर ने उनकी फिनिशिंग स्किल्स को निखारने में मदद की. सूर्यांश अब इंडिया असाइनमेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं. देखना होगा कि मौका मिलने पर वो कैसे परफॉर्म करते हैं. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement