The Lallantop

लियोनल मेसी FIFA वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? अर्जेंटीना के कोच ने अपडेट दी

Lionel Messi की चोट को लेकर कोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा कि अभी इंतजार करना होगा और देखना होगा कि उनकी कंडीशन में कैसे सुधार होता है.

Advertisement
post-main-image
मेसी के अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में शुरू होने वाले ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने की उम्मीद है. (फोटो- Getty)

लियोनल मेसी. अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर. मेसी फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे (Lionel Messi injury). 24 मई को इंटर मायामी की तरफ से खेलते हुए उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग खिंच गई थी. उन्हें मैदान तक छोड़ना पड़ा था. जिसके बाद से अर्जेंटीना के फैन्स में ये कन्फ्यूजन है कि क्या वो FIFA वर्ल्ड कप 2026 खेलेंगे? मेसी की चोट पर अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी ने बड़ा अपडेट दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लियोनल स्कालोनी ने मेसी की इंजरी को लेकर एक इंटरव्यू में बताया,

“ये खबर इतनी बुरी भी नहीं है.”

Advertisement

स्कालोनी ने आगे कहा,

“स्वाभाविक रूप से हम चाहते थे कि मेसी को कुछ भी न हुआ होता. लेकिन अब हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि उनकी कंडीशन में कैसे सुधार होता है.”

कोच लियोनल स्कालोनी ने टीम के बाकी प्लेयर्स को लेकर भी अपनी बात सामने रखी. उन्होंने कहा,

Advertisement

“"जिन खिलाड़ियों को थोड़ी-बहुत दिक्कत हुई थी, उनमें से अधिकांश अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं. हमारा लक्ष्य है कि सभी खिलाड़ी फिट होकर टीम से जुड़ें.”

मेसी के अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में शुरू होने वाले ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने की उम्मीद है. हालांकि, हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के कारण ये कहना मुश्किल है कि वो कैंप में सक्रिय रूप से हिस्सा ले पाएंगे या नहीं.

कब लगी मेसी को चोट?

24 मई को फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ मैच में मेसी को 71वें मिनट में चोट लगी थी. 73वें मिनट में वो मैदान से बाहर चले गए. रिपोर्ट्स के अनुसार मेसी खेलते हुए अचानक अपने बाएं हैमस्ट्रिंग (पीछे की जांघ की मांसपेशी) को पकड़कर रुक गए. वो असहज दिख रहे थे. जिसके बाद उन्हें सब्स्टीट्यूट कर दिया गया. मैदान पर उनकी जगह माटेओ सिल्वेटी को लाया गया.

मैच के दौरान सामान्य तौर पर कोई भी प्लेयर चोट लगने पर बेंच पर बैठ जाता है. लेकिन मेसी सीधे ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए. ये देखकर सबकी चिंता बढ़ गई. मैच में मेसी ने दो असिस्ट किए थे. लेकिन चोट के बाद वो मैदान पर नहीं रहे.

इंटर मायामी ने मैच जीता. लुइस सुआरेज़ ने हैट्रिक लगाई और अर्जेंटीना के रोड्रिगो डे पॉल ने भी गोल किया.

वर्ल्ड कप बस 18 दिन दूर

FIFA वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में सिर्फ 18 दिन बाकी हैं. अर्जेंटीना मौजूदा चैंपियन है. 2022 में कतर में मेसी की कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था. अब वो अपना टाइटल डिफेंड करने जा रहे हैं. ये मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है. कोच लियोनल स्कालोनी ने अभी स्क्वाड अनाउंस नहीं किया है. लेकिन उम्मीद है कि मेसी इस बार टीम में होंगे.

अर्जेंटीना इस वर्ल्ड कप में ग्रुप J में है. उनका पहला मैच अल्जीरिया के खिलाफ 16 जून को होना है. इसके बाद टीम ऑस्ट्रिया के खिलाफ 22 जून को खेलेगी. जॉर्डन के खिलाफ अर्जेंटीना का मैच 27 जून को होगा.

वीडियो: लियोनेल मेसी के देश अर्जेंटीना की कहानी, जहां नोट छापने की वजह से महंगाई छप्पड़ फाड़कर निकल गई

Advertisement