श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) सुर्खियों में हैं. उनके चर्चा में रहने की वजह उनका हेलमेट है. संगकारा इन दिनों इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने क्रिकेट क्लब शिलिंग्स्टोन की तरफ से खेलते हुए ब्रोटस्टोन CC के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा. इस क्लब मैच में कुमार संगकारा टीम इंडिया (Team India) का हेलमेट पहनकर खेले थे.
संगकारा टीम इंडिया का हेलमेट पहनकर क्यों खेलने उतरे?
इंग्लैंड में एक क्लब मैच के दौरान अजीब नजारा देखने को मिला. इस मैच में श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) टीम इंडिया का हेलमेट लगाकर खेले. उन्होंने क्रिकेट क्लब शिलिंग्स्टोन की तरफ से खेलते हुए ब्रोटस्टोन CC के खिलाफ धुआंधार सेंचुरी लगाई.


श्रीलंका के धाकड़ बैटर कुमार संगकारा ने इस क्लब मैच में अपनी क्लास दिखाई. उन्होंने ब्रोटस्टोन CC के खिलाफ जबरदस्त बैटिंग करते हुए 168 रन बनाए. संगकारा ने इन 168 रनों में से 130 रन बाउंड्री के जरिए बनाए. उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 16 चौके और 11 छक्के जड़े.
BCCI के लोगो वाला हेलमेट पहनकर खेले संगकारासंगकारा की धमाकेदार पारी के अलावा जिस चीज ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो था भारतीय क्रिकेट टीम का हेलमेट. संगकारा इस मुकाबले में जो हेलमेट पहन कर उतरे, उस पर BCCI का लोगो और तिरंगा लगा था. ऐसा हेलमेट इंडियन प्लेयर्स क्रिकेट मैच के दौरान पहनते हैं. अब सबसे बड़ा सवाल है कि यह हेलमेट कुमार संगकारा के पास कैसे आया?
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने फील्डिंग से लेकर बैटिंग तक, आलोचकों को दिया सटीक जवाब!
किसने दिया हेलमेट?कुमार संगकारा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें यह हेलमेट यशस्वी जायसवाल ने गिफ्ट किया है. संगकारा IPL में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच हैं. यशस्वी जायसवाल पिछले कई सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं. यशस्वी और संगकारा के बीच अच्छी बॉन्डिंग है.
IPL 2026 में प्लेऑफ्स में पहुंचा राजस्थानIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की परफॉर्मेंस शानदार रही. इस सीजन कुमार संगकारा की कोचिंग में RR की टीम प्लेऑफ्स में पहुंची थी. लेकिन, टीम फाइनल में एंट्री करने में नाकाम रही. राजस्थान की टीम दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस से हार गई थी.
श्रीलंका के धाकड़ बैटर रहे कुमार संगकारा ने साल 2015 में क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. संगकारा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 28016 रन दर्ज हैं. उन्होंने 134 टेस्ट में 12400 रन स्कोर किए. 404 ODI में 12234 रन बनाए. इसके अलावा, 56 T20I में उनके नाम 1382 रन दर्ज हैं.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

















