अमेरिका में एक 19 साल के भारतीय मूल के लड़के ने अपने माता-पिता और दादी की गोली मारकर हत्या कर दी. तीनों मृतक भारत के पंजाब राज्य के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने हत्या और गैर जमानती धाराओं के साथ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया. घटना बुधवार, 17 जून को अमेरिका के टेक्सास राज्य के टस्कनी विलेज सब डिवीजन में हुई. आरोपी की पहचान गौरव चोपड़ा के रूप में हुई है.
पंजाब से गए थे अमेरिका, 19 साल के लड़के ने मां-बाप और दादी को वहीं मांर डाला
US के Texas राज्य में एक 19 साल के युवक ने माता-पिता और दादी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है.


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने टस्कनी विलेज में अपने घर में ही तीनों को गोली मारी. मृतकों की पहचान गौरव के पिता सीताराम, मां कमलेश रानी और दादी महिंदर कौर के तौर पर हुई है. युवक ने तीनों की हत्या क्यों की, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. वारदात के बाद से ही आरोपी गौरव अपने घर से फरार हो गया.
आरोपी गिरफ्तार हुआसूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया कि गौरव ने अपने बड़े भाई साजन पर भी हमला किया था, लेकिन वह बच गया. पुलिस ने आरोपी को उस वक्त हिरासत में लिया, जब भागने के समय उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. गौरव को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया.
साथ ही बताया कि आरोपी को हिरासत में लेने से पहले हथियार खराब हो गया था. आरोपी युवक के खिलाफ कैपिटल मर्डर (अमेरिकी धारा) के आरोप लगाए हैं और उसे बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है. मृतकों का परिवार पंजाब के नवांशहर जिले के लकपुर गांव में भी रहता है. परिजन को घटना की जानकारी अमेरिका में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों ने दी. गांव में रहने वाले मृतक के चचेरे भाई माखन सिंह ने बताया कि परिवार के 4-5 महीने पहले ही पंजाब आया था. उन लोगों को देख के ऐसा नहीं लगा था कि ऐसी त्रासदी हो जाएगी.
वीडियो: Bharat Tiwari Encounter के बाद बिहार पुलिस पर क्या सवाल उठ रहे?














