The Lallantop

पाकिस्तान के फैंस ने मैच के दौरान दिखाई नीचता, क्रांति गौड़ पर किए भद्दे कॉमेंट

Women's Asia Cup 2026 में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. मैच के दौरान पाकिस्तान के फैंस ने नीचता दिखाई. उन्होंने टीम इंडिया के पेसर Kranti Gaud पर भद्दे कॉमेंट किए.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान के फैंस ने मैच के दौरान इंडियन पेसर क्रांति गौड़ पर भद्दे कमेंट किए. (फोटो- BCCI Women X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को खेले गए विमेंस एशिया कप के मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया।
  • पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में खराब प्रदर्शन करते हुए 18.1 ओवर्स में 55 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे भारत ने आसान जीत हासिल की।
  • इस जीत से भारत ने एशिया कप के अपने ग्रुप में सभी तीन मैच जीते और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली, जबकि पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना लास्ट मैच पर निर्भर है।

पाकिस्तान के फैंस भी अपनी बेइज्जती कराने में पीछे नहीं रहते. वे क्रिकेट मैच के दौरान अपनी नीचता दिखा ही देते हैं. उनके गंदे कमेंट से पता चलता है कि उनके अंदर इंडियन प्लेयर्स के लिए कितनी नफरत भरी है. ताजा मामला भारत और पाकिस्तान के बीच विमेंस एशिया कप में खेले गए मैच का है. इस मुकाबले में पाकिस्तानी फैंस ने नीचता की सारी हदें पार कर दीं. इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया की पेसर क्रांति गौड़ पर जेंडर बेस्ड भद्दे कॉमेंट किए.

Advertisement
क्रांति को लेकर कहीं आपत्तिजनक बातें

विमेंस एशिया कप में 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंद दिया. अब इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पाकिस्तान के फैंस क्रांति गौड़ पर भद्दे कमेंट करके अपनी खीझ निकाल रहे हैं. वीडियो में उन्हें इंडियन पेसर क्रांति गौड़ को लड़का कहते सुना जा सकता है. इसके अलावा इन फैंस ने कई और आपत्तिजनक बातें कहीं.

Advertisement
स्पिनर्स के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेके

भारत के खिलाफ इस एशिया कप मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने सेरेंडर कर दिया था. उसे भारत के आगे T20I में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर्स भी नहीं खेल पाई. पूरी टीम 18.1 ओवर्स में सिर्फ 55 रनों पर ढेर हो गई. पाकिस्तान की केवल दो बैटर शवाल जुल्फिकार और मुनीबा अली ‘डबल डिजिट’ में पहुंचीं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की टीम कैसे बनी फिसड्डी, पूर्व क्रिकेटर ने खुद खोल दी PCB की पोल!

टीम इंडिया के बेहतरीन स्पिन अटैक के आगे पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए. इंडियन स्पिनर्स के आगे उनकी एक न चली. श्री चरणी और प्रेमा रावत की जबरदस्त स्पिन के आगे पाकिस्तान की बैटर्स टिक नहीं पाए. श्री चरणी ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि, प्रेमा रावत ने इतने ही ओवर्स में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए. दीप्ति शर्मा ने भी कसी हुई बॉलिंग की. उन्होंने 3.1 ओवर्स में 5 रन देकर 2 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई.

Advertisement

भारत को मैच जीतने के लिए 56 रनों का टारगेट मिला, जिसने उसने सिर्फ 8.4 ओवर्स में 3 विकेट पर पूरा कर लिया. यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार तीसरी जीत थी. 

सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

विमेंस एशिया कप में टीम इंडिया ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. भारत ने ग्रुप A में अपने तीनों मैच जीते. भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर है. इंडियन विमेंस टीम पहले ही एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. दूसरी तरफ पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. उसे अपना लास्ट मैच हांगकांग के खिलाफ खेलना है. यह मुकाबला पाकिस्तान के लिए 'करो या मरो' वाला है. पाकिस्तान यह मैच जीतकर ही सेमीफाइनल में पहुंचेगा. फिलहाल, पाकिस्तान विमेंस टीम ग्रुप A में 2 पॉइंट्स के साथ थाईलैंड की बराबरी पर है.

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement