The Lallantop

महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों के लिए करोड़ों का चेक काट दिया, लेकिन...

करोड़ों का चेक दान करने वाली महिला का नाम एस नागलक्ष्मी है. इंडिया टुडे से जुड़े मयंक शुक्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने चेक देते हुए यह साफ किया कि इन पैसों का इस्तेमाल कर्मचारियों के लिए किया जाए. खासतौर पर उनकी सैलरी और सुविधाओं को बढ़ाने में ही इन पैसों को खर्च किया जाए.

Advertisement
post-main-image
राम मंदिर में महिला ने 4 करोड़ का चेक कर्मचारियों के लिए दिया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अयोध्या राम मंदिर में महिला श्रद्धालु एस नागलक्ष्मी ने मंदिर कर्मचारियों की सैलरी और सुविधाओं के सुधार के लिए चार करोड़ रुपये का चेक दान किया।
  • महिला द्वारा चार करोड़ रुपये का चेक दान करने के पीछे यह कारण है कि मंदिर कर्मचारियों को बेहतर वेतन और सुविधाएं मिलें, जबकि चेक के भुक्तान में बैंकिंग नियमों का पालन जरूरी है।
  • बैंक सूत्रों के अनुसार महिला के खाते में पर्याप्त धन नहीं होने की चर्चा है, जिसके बाद बैंक द्वारा चेक क्लियरिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही दान की पुष्टि होगी।
author-image
मयंक शुक्ला

अयोध्या के राम मंदिर के लिए एक महिला ने चार करोड़ रुपये का चेक बतौर दान देकर लोगों को हैरान कर दिया. महिला रामलला के दर्शन के लिए मंदिर आई थी. वहां उसने दस हजार रुपये का नकद दान दिया. फिर मंदिर कर्मचारियों की सैलरी और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए करोड़ों का चेक काट दिया. मंदिर प्रशासन ने इसकी पर्ची भी काटी. हालांकि ये पूरी तरफ नहीं है कि चेक जिस अकाउंट से जुड़ा था उसमें इतने पैसे हैं भी या नहीं.

Advertisement

करोड़ों का चेक दान करने वाली महिला का नाम एस नागलक्ष्मी है. इंडिया टुडे से जुड़े मयंक शुक्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने चेक देते हुए यह साफ किया कि इन पैसों का इस्तेमाल कर्मचारियों के लिए किया जाए. खासतौर पर उनकी सैलरी और सुविधाओं को बढ़ाने में ही इन पैसों को खर्च किया जाए.

महिला श्रद्धालु की ओर से दान की गई इतनी बड़ी रकम की रसीद भी सामने आई है. हालांकि, महिला के चेक को लेकर बैंक से जुड़े सूत्रों की ओर से एक दावा भी किया जा रहा है. सूत्रों ने दावा किया कि महिला ने जिस बैंक अकाउंट से 4 करोड़ का चेक काटा है, उसमें चेक क्लियर कराने के लिए कथित तौर पर इतने पैसे ही नहीं हैं.

Advertisement
check
चार करोड़ रुपये के चेक दान की रसीद.

यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड ने कार पर बनाए 3400 'Kiss', बॉयफ्रेंड का तगड़ा चालान ठुक गया

बैंक प्रोसेस के बाद चीजें साफ

हालांकि, सूत्रों की ओर से किए गए इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि अब चेक सबमिट होने के बाद ही चीजें साफ हो पाएंगी. नियमों के मुताबिक, अगर कोई श्रद्धालु इतनी बड़ी रकम को चेक में दान करता है, तो बैंक नियमों के तहत सबसे पहले उसकी पड़ताल करता है. उसके बाद उसे क्लियरिंग में डालता है.

वीडियो: UP के Kannauj में Biscuit का लालच देकर Gen Alpha से Protest कराया? FIR दर्ज, Deoria में किस पर FIR?

Advertisement

Advertisement