The Lallantop

धोनी की बराबरी, युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा, एक शतक से KL राहुल ने साधे दो निशाने

शतकीय पारी के दौरान केएल राहुल ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. धोनी ने ODI में नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए 95 मैचों में 4 सेंचुरी लगाई थीं. जबकि, केएल राहुल ने भी नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए 4 सेंचुरी लगा दी हैं. उन्होंने नंबर- 5 पर ये 4 सेंचुरी 39 मैचों में पूरी की है.

Advertisement
post-main-image
यह केएल राहुल का ODI में 9वां शतक है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केएल राहुल ने न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI मैच में नंबर-5 पर खेलते हुए 129 रन की नॉट आउट शतकीय पारी खेली।
  • रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 141 रन था और टीम को एक स्थिर बल्लेबाज की आवश्यकता थी, जिसे केएल राहुल ने पूरा किया।
  • केएल राहुल ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की और युवराज सिंह का 21 साल पुराना नंबर-5 पर हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

केएल राहुल (KL Rahul) को ऐसे ही नहीं ‘कमाल लाजवाब राहुल’ कहा जाता है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ इसे फिर साबित किया है. न्यू चंडीगढ़ में तीसरे ODI में उन्होंने वही किया, जिसकी टीम इंडिया को उम्मीद थी. केएल राहुल अपनी धुआंधार बैटिंग के चलते तीसरे ODI में छा गए. उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जड़ा. उनकी इस शतकीय पारी के चलते भारत 7 विकेट पर 351 रन बनाने में सफल रहा. इस दौरान केएल राहुल ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की. इसके अलावा उन्होंने युवराज सिंह के एक खास रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

Advertisement
केएल राहुल ने जड़ा शतक

केएल राहुल नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे. वह रोहित शर्मा के आउट होने के बाद क्रीज पर आए. रोहित के आउट होने के वक्त भारत का स्कोर 3 विकेट पर 141 रन था. भारतीय बल्लेबाजी की तकरीबन आधी पारी का खेल खत्म हो गया था. यहीं से टीम इंडिया को एक ऐसे बैट्समैन की दरकार थी, जो अंतिम तक खेले. यह जिम्मेदारी केएल राहुल ने उठाई. उन्होंने कई बैटर्स के साथ पार्टनरशिप की. पहले ऋुतराज गायकवाड़ के साथ 19 रन जोड़े. फिर नमन धीर के साथ 65 रनों की साझेदारी की. 

नीतीश कुमार रेड्डी के साथ 25 रनों की पार्टनरशिप की. जबकि, अंशुल कम्बोज के साथ 40 रन जोड़े. इसके बाद उन्होंने आठवें नंबर पर बैटिंग करने आए गुरनूर बरार के साथ 61 रनों की साझेदारी की. ये साझेदारी सिर्फ 26 गेंदों पर आई. इनमें गुरनूर का योगदान सिर्फ 6 रनों का था. आखिरी ओवर्स में केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के बॉलर्स पर जमकर प्रहार किया. लास्ट के ओवर्स में केएल राहुल ने चौके और छक्कों की झड़ी लगा दी. 

Advertisement

41 गेंदों पर 50 रन पूरे करने वाले केएल राहुल ने अगली 46 गेदों पर 79 रन जड़ दिए. उन्होंने स्ट्रॉन्ग फिनिश किया. भारत ने लास्ट के 10 ओवर्स में 105 रन बनाए. केएल राहुल ने 87 गेंदों पर 129 रनों की नॉट आउट पारी खेली. यह उनका ODI में बेस्ट स्कोर है. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 10 चौके और 6 छक्के जड़े. 

केएल राहुल ने धोनी की बराबरी की

अपनी इस शतकीय पारी से केएल राहुल ने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. धोनी ने ODI में नंबर-5 पर बैटिंग करते हुए 95 मैचों में 4 सेंचुरी लगाई थी. जबकि, केएल राहुल ने भी नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए 4 सेंचुरी लगा दी है. उन्होंने नंबर-5 पर ये 4 सेंचुरी 39 मैचों में पूरी की. वैसे, भारत के लिए नंबर-5 पर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है. युवराज ने 99 ODI मैचों में नंबर 5 पर बैटिंग करते हुए 7 सेंचुरी लगाई थी. 

ये भी पढ़ें: 2 रन बनाते ही रोहित शर्मा ने सचिन का 22 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ दिया?

Advertisement
केएल राहुल ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड

केएल राहुल ने इस बेहतरीन पारी के दौरान युवराज सिंह का 21 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. दरअसल, भारत की तरफ से वनडे में नंबर- 5 पर हाईएस्ट स्कोर युवराज सिंह के नाम था. युवी ने यह रिकॉर्ड 2005 में कोलंबो में बनाया था. तब उन्होंने पांचवें नंबर पर बैटिंग करते हुए 110 रन स्कोर किए थे. इसके 21 साल बाद केएल राहुल ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ डाला. 3 अक्टूबर को उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें नंबर पर बैटिंग करते हुए 129 रन बनाए. अब भारत की तरफ से वनडे में नंबर-5 पर हाईएस्ट स्कोर का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम दर्ज हो गया है. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement