Ramayana की रिलीज़ में अब एक हफ्ते से कम समय बाकी है. फिल्म की अडवांस बुकिंग अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ चुकी है. ओवरसीज़ मार्केट में इस मूवी ने प्रीमियर और रेगुलर शोज़ मिलाकर 30 करोड़ रुपए से ज्यादा की सेल कर ली. वहीं भारत में ये अब तक 16 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है.
'रामायण' ने रिलीज़ से हफ्तेभर पहले बेच दी 50 करोड़ की टिकट!
'रामायण' ने अडवांस बुकिंग के दौरान विदेशी मार्केट में भारत से दोगुनी कमाई कर ली है.

फॉरेन मार्केट में 'रामायण' की अडवांस बुकिंग 15 अक्टूबर को शुरू हुई थी. ट्रेड ट्रैकर फिल्म्स डिस्कोर्स के आंकड़ों के मुताबिक, वहां फिल्म ने 2.81 मिलियन डॉलर की टिकट्स बेची हैं. भारतीय रुपयों में ये लगभग 26.75 करोड़ रुपए के आसपास होगा. इस कमाई में सबसे बड़ा योगदान अमेरिका और कैनेडा रीजन का है. अडवांस बुकिंग का 75 परसेंट हिस्सा वहीं से आया. इसके बाद UK और आयरलैंड जैसे देशों का नंबर आता है.
नॉर्थ अमेरिका यानी USA और कैनेडा में 'रामायण' के प्रीमियर शोज़ की बुकिंग भी शुरू कर दी गई. उसके लिए ये फिल्म अब तक 699.3K डॉलर की सेल कर चुकी है. भारत रुपयों में बात करें तो ये लगभग 6.66 करोड़ रुपए के बराबर होगा. यानी प्रीसेल शुरू होने के बाद से 'रामायण' विदेशी मार्केट में ओवरऑल 33.41 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है.
बात करें भारत की तो यहां 'रामायण' की अडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर शुरू हुई थी. ओपनिंग डे यानी 05 नवंबर के लिए फिल्म ने 16.31 करोड़ का सेल किया है. इसमें ब्लॉक सीट्स के नंबर्स भी शामिल हैं. इसके साथ फिल्म ने भारत में टोटल 3.14 लाख टिकट्स बेच दी हैं. मतलब ओवरसीज और डोमेस्टिक मार्केट मिलाकर ‘रामायण’ ने अडवांस बुकिंग से अब तक 49.72 करोड़ रुपए कमा लिए.
अभी फिल्म में रिलीज़ में एक हफ्ते से भी कम समय बाकी है. इसलिए अगले कुछ दिनों में हम ताबड़तोड़ टिकट बिकते देख सकते हैं. 04 नवंबर की रात तक ये आंकड़ा आसमान छूने लगेगा. अनुमान है कि प्रीसेल बंद होने तक 'रामायण' अकेले भारत में ही 10 लाख से ज्यादा टिकट्स बेच देगी. चूंकि इसकी टिकटें प्रीमियम प्राइस पर बेची जा रही हैं, इसलिए कमाई भी जोरदार होने वाली है. हालांकि अभी ये केवल अनुमान है. आने वाले दिनों में ये नंबर थोड़ा ऊपर-नीचे भी हो सकता है.
वीडियो: 'रामायण' के गाने को किसी ने कहा कव्वाली, तो किसी ने बताया कॉपी? एआर रहमान ट्रोल!











