Ramayana के अमेरिका में हुए प्रीमियर के बाद Advance Booking में कितना अंतर देखने को मिला? Ahan Shetty फिल्म Sanki की शूटिंग कब से शुरू कर रहे हैं? Sai Pallavi ने Ravana को लेकर ऐसा क्या कहा कि इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
इंटरनेशनल प्रीमियर के बाद 'रामायण' की अडवांस बुकिंग में आई तगड़ी उछाल
अमेरिका में 'रामायण' के प्रीमियर शोज़ की अडवांस बुकिंग महज़ 24 घंटे में 27 फीसदी बढ़ी है.

# 'रामायण' के US प्रीमियर के बाद बढ़ गई अडवांस बुकिंग
'रामायण' का लॉस एंजेलिस में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ. इसके बाद मिले शुरुआती रिएक्शंस का असर अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर पड़ता नज़र आ रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक, अमेरिका में 'रामायण' के प्रीमियर शोज़ की अडवांस बुकिंग महज़ 24 घंटे में 27 फीसदी उछलकर 8 लाख डॉलर पहुंच गई. यानी एक ही दिन में करीब 1 लाख 69 हज़ार डॉलर की टिकटें बिकीं.
# 'प्राइड एंड प्रेज्यूडिस' सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़
जेन ऑस्टिन के क्लासिक नॉवल पर 'प्राइड एंड प्रेज्यूडिस' सीरीज़ बन रही है. नेटफ्लिक्स ने इसका नया ट्रेलर रिलीज़ किया है. जिसमें एमा कॉरिन एलिज़ाबेथ बेनेट और जैक लॉडेन मिस्टर डार्सी के रोल में हैं. कहानी 19वीं सदी के इंग्लैंड में सेट है. सीरीज़ को यूरोज़ लिन ने डायरेक्ट किया है और इसे 3 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.
# अहान शेट्टी शुरू करेंगे 'सनकी' की शूटिंग
अहान शेट्टी स्टारर 'सनकी' की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में शुरू हो रही है. टीनू सुरेश देसाई इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. ज्ञानेंद्र वासुदेव ने फिल्म की कहानी लिखी है. इस फिल्म को 2027 में रिलीज़ करने की प्लानिंग है.
# 'रामायण' के ट्रोल्स के मुंह पर तमाचा है नया गाना!
'रामायण' का नया गाना 'जुड़ी-जोड़ी' रिलीज़ हो गया है. लोग इस गाने की तारीफ कर रहे हैं. इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है और एआर रहमान ने कंपोज़ किया है. इसके बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं. कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने यहां तक कह दिया कि ये गाना उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो फिल्म के म्यूज़िक के लताड़ रहे थे. इससे पहले 'मंगल रंग' को कव्वाली की तर्ज पर बनाने को लेकर लोगों ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की थी. 'रामायण' 5 नवंबर को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज़ होगी.
# साई पल्लवी ने रावण पर ये क्या कह दिया?
'रामायण' के प्रीमियर पर साई पल्लवी के एक बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. लॉस एंजेलिस में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान साई ने कहा कि रावण पूरी तरह बुरा नहीं था. उनके मुताबिक, रामायण से सीख मिलती है कि हमें अपने भीतर मौजूद अच्छाई और बुराई को पहचानकर खुद में सुधार करना चाहिए. लेकिन उनका ‘Ravana is not all bad’ वाला बयान वायरल होते ही इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया. कुछ लोगों ने उनके बयान पर सवाल उठाए. तो कई यूज़र्स ने उनका समर्थन भी किया.
# सूर्या की फिल्म 'सीन' को मिली हरी झंडी
सूर्या की अगली फिल्म 'सीन' को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है. ये फिल्म 6 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज़ होगी. 'आवेशम' फेम जीतू माधवन इस फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं.
वीडियो: 'रामायण' के आगे फीकी पड़ जाएगी 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स'? फिल्म देखकर क्या बोले विदेशी?










