The Lallantop

9 एकड़ का सेट, 54 वैनिटी वैन, 200 कार- अक्षय की 'वेलकम टू द जंगल' का तामझाम देख माथा घूम जाएगा

'वेलकम टू द जंगल' में 900 यूनिट मेंबर्स काम कर रहे थे.

Advertisement
post-main-image
'वेलकम टू द जंगल' का क्लैश 'सुपर गर्ल' से होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार सहित कुल 34 एक्टर्स का अभिनय है, जिसे निर्देशक अहमद खान ने मीडिया से साझा किया है।
  • फिल्म के निर्माण के दौरान प्रोड्यूसर की सलाह पर कलाकारों की संख्या बढ़ाई गई और इससे सेट पर कलाकारों के बीच ईगो क्लैश जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हुईं।
  • फिल्म के लिए 9 एकड़ में विशाल सेट तैयार किया गया था जिसमें 54 वैनिटी वैन, 200 कारें और 800-900 सदस्य शामिल थे, फिल्म 26 जून को रिलीज़ होगी।

Akshay Kumar स्टारर Welcome To The Jungle को काफी बड़े स्केल पर बनाया गया है. पहले चर्चा थी कि इसमें 25 एक्टर काम कर रहे हैं. मगर डायरेक्टर Ahmed Khan ने खुलासा कि इसकी स्टारकास्ट में 25 नहीं बल्कि 34 एक्टर्स शामिल हैं. अब किसी मूवी में यदि इतने कलाकार साथ आ रहे हों तो उनके दल-बल, वैनिटी वैन, कार और तमाम अन्य ताम-झाम का आना भी लाज़िमी है. हाल ही में अहमद ने उन सबका आंकड़ा बताया है, जो आम लोगों को थोड़ा हैरान कर सकता है. खास बात ये है कि फिल्म को इतने बड़े स्केल पर बनाने के लिए मेकर्स को 9 एकड़ का सेट तैयार करना पड़ा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

खैर, मुंबई में 'वेलकम टू द जंगल' के 'तेरा पैसा मेरा पैसा' गाने का लॉन्च इवेंट रखा गया था. इस दौरान अहमद ने फिल्म के लॉजिस्टिक्स को लेकर बड़ी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मूवी में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज़, परेश रावल और राजपाल यादव समेत 34 एक्टर ने काम किया है. यदि उनके साथ आने वाले एन्टॉराज को जोड़ दिया जाए तो लोगों की संख्या 150 तक पहुंच जाती है. इस तरह फिल्म यूनिट में करीब 800 से 900 लोग जमा हो गए थे.

अहमद ने बताया कि 'वेलकम टू द जंगल' का सेट लगभग 9 एकड़ में बनाया गया था. इतना बड़ा स्केल बहुत कम फिल्मों में ही देखने को मिलता है. सेट के अलावा मेकर्स ने एक ऐसी जगह का इंतज़ाम भी किया था, जहां एक्टर्स के वैनिटी वैन्स, जनरेटर्स, VIP रूम्स, जूनियर आर्टिस्ट्स और एक्सट्राज़ के लिए टेंट्स की व्यवस्था थी. अहमद ने बताया कि शूटिंग के वक्त वहां 54 वैनिटी वैन पार्क रहते थे. साथ ही एक्टर्स और यूनिट मेंबर्स की मूवमेंट के लिए 200 कार्स का इंतज़ाम भी था. कुल मिलाकर, 'वेलकम टू द जंगल' का सेट एक चलता-फिरता शहर बन चुका था.

Advertisement

मीडिया से बात करते हुए अहमद ने बताया कि पहले वो फिल्म में इतने एक्टर्स नहीं रखना चाहते थे. मगर प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला ने उन्हें ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को लाने कहा. एक बार जब सभी एक्टर्स वहां पहुंच गए तो उनके बीच लड़ाई और ईगो क्लैश शुरू हो गया. लेकिन सभी एक्टर को ये भी लग रहा था कि उनकी वजह से काम में कोई दिक्कत न आए. इसलिए किसी की तरफ़ से कोई इशू नहीं हुआ. जहां तक फिल्म की बात है, 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी.

वीडियो: 'वेलकम टु द जंगल' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, काटे 18 सीन

Advertisement
Advertisement