The Lallantop

KKR ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर लिया फैसला, 18 करोड़ में बिके पथिराना पर फंसे

KKR के पेसर हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण इस सीजन के लिए बाहर हो गए हैं. वहीं मथीशा पथिराना भी फिट नहीं हैं. KKR मैनेजमेंट ने दोनों बॉलर्स के रिप्लेसमेंट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है.

Advertisement
post-main-image
KKR मैनेजमेंट का कहना है कि उनके पास भारतीय तेज गेंदबाजों का अच्छा लॉट मौजूद है. (फोटो- PTI)

IPL 2026 शुरू होने में सिर्फ 10 दिन का समय बचा है. टीमें अपने-अपने कॉम्बिनेशन तैयार करने में लगी हैं. लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए चीजें आसान नहीं हैं. टीम के पेसर हर्षित राणा घुटने की चोट के कारण इस सीजन के लिए बाहर हो गए हैं. वहीं मथीशा पथिराना भी फिट नहीं हैं. KKR मैनेजमेंट ने दोनों बॉलर्स के रिप्लेसमेंट को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक KKR की टीम हर्षित राणा और मथीशा पथिराना के लिए कोई रिप्लेसमेंट नहीं लाएगी. टीम मैनेजमेंट का मानना है कि उनकी मौजूदा टीम में काफी गहराई है.

हर्षित राणा की चोट काफी गंभीर है. उन्हें घुटने में चोट लगी थी, जिसके कारण वो T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. अब सर्जरी के बाद उनकी रिकवरी में समय लगेगा, इसलिए वो पूरे IPL 2026 में नहीं खेल पाएंगे. हर्षित ने पिछले सीजन KKR के लिए बहुत अच्छा परफॉर्म किया था. 2024 IPL में उन्होंने 19 विकेट लिए थे और 2025 में 15 विकेट अपने नाम किए थे.

Advertisement

KKR के मैनेजमेंट का कहना है कि उनके पास भारतीय तेज गेंदबाजों का अच्छा लॉट मौजूद है. वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी और आकाश दीप जैसे चार भारतीय पेसर पहले से ही टीम में हैं. इसलिए वो हर्षित की जगह कोई नया इंडियन पेसर नहीं ढूंढ रहे हैं. टीम मैनेजमेंट का मानना है कि हर्षित जैसा कोई विकल्प आसानी से नहीं मिलेगा. टीम को लगता है कि मौजूदा गेंदबाज ही काम चला लेंगे.

पथिराना आएंगे या नहीं?

दूसरी तरफ, श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को KKR ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. वो भी T20 वर्ल्ड कप में चोटिल हो गए थे. लेकिन KKR को उम्मीद है कि पथिराना सीजन के दौरान किसी न किसी समय टीम में वापस आ जाएंगे. पूरे टूर्नामेंट में नहीं, तो कम से कम कुछ मैचों में जरूर खेलेंगे.

सोमवार, 16 मार्च को उनके मैनेजर ने KKR की जर्सी में उनकी फोटो पोस्ट की, जिससे फैंस को काफी राहत मिली. उम्मीद है कि पथिराना IPL के सेकेंड हाफ में टीम के साथ होंगे.

Advertisement
मुजाराबानी पर आया अपडेट

टीम ने हाल ही में एक और बदलाव किया है. मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम ने ब्लेसिंग मुजाराबानी को लिया है. मुजाराबानी ने PSL का कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया. कुछ लोग इसे पिछले साल कोरबिन बॉश के केस से जोड़ रहे हैं, जहां PCB ने एक साल का बैन लगाया था. लेकिन यहां PCB के पास ज्यादा आधार नहीं है, क्योंकि कोई फॉर्मल कॉन्ट्रैक्ट नहीं था.

बता दें कि IPL 2026, 28 मार्च से शुरू हो रहा है. तीन बार की चैंपियन टीम KKR अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. टीम इन चोटों के बावजूद मजबूत दिख रही है और अपनी मौजूदा स्क्वॉड पर भरोसा जता रही है.

वीडियो: अर्शदीप सिंह के थ्रो पर कोच गौतम गंभीर ने क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement