The Lallantop

LPG के दाम बढ़े, 19kg वाला सिलेंडर 993 रुपये और 5 किलो वाला 261 रुपये महंगा

LPG Cylinder Price Hike: ईरान-अमेरिका जंग के बाद तीसरी बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. कमर्शियल सिलेंडर की खपत रेस्टोरेंटस, ढाबों और कैंटीनों में होती है. सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों की वजह से मेनू में खाने के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं. इसका असर स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर भी पड़ेगा. यानी चाय की टपरी से लेकर रेस्टोरेंट तक हर जगह बिल बढ़ जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
1 मई से LPG के दाम बढ़ गए (फोटो-इंडिया टुडे)

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 1 मई 2026 से 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर पर 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 3 हज़ार रुपये के पार पहुंच चुके हैं. लेकिन, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ANI के मुताबिक, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर दिल्‍ली में 3071.50 रुपये हो गई है. इससे पहले इसकी कीमत 2078.50 रुपये थी, यानी कि एक सिलेंडर के दाम में एक मई से 993 रुपये का इजाफा किया गया है. ईरान-अमेरिका जंग के बाद तीसरी बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. कमर्शियल सिलेंडर की खपत रेस्टोरेंटस, ढाबों और कैंटीनों में होती है. सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों की वजह से मेनू में खाने के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं. इसका असर स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर भी पड़ेगा. यानी चाय की टपरी से लेकर रेस्टोरेंट तक हर जगह बिल बढ़ जाएंगे. 

पांच किलो वाला सिलेंडर कितने का?

रिपोर्ट के मुताबिक, आज से 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमतों में भी प्रति सिलेंडर 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. अब 5 किलो वाला ये सिलेंडर 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये का हो चुका है. इन्हें मिनी सिलेंडर या छोटू सिलेंडर भी कहा जाता है. ज्यादातर PG या हॉस्टल में रहने वाले छात्र या अकेले रह रहे कामगार इसका इस्तेमाल करते हैं. वहीं, घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई इजाफा नहीं हुआ है. मौजूदा रेट के मुताबिक, दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर का दाम 913 रुपये है. कोलकाता में इसकी कीमत 939 रुपये है. 

Advertisement

इसके इतर कुछ और नियमों में बदलाव किया गया है. शहरी इलाकों में घरेलू सिलेंडर बुकिंग के गैप को 21 दिन से बढाकर 25 दिन तक कर दिया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में ये अवधि 45 दिनों की भी हो सकती है. 1 मई से डिलीवरी के लिए OTP जरूरी कर दिया गया है. इसके बिना सिलेंडर नहीं मिलेगा.  

बता दें, अभी अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर चल रहा है. लेकिन स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर ब्लॉकेड के चलते जहाजों का आना-जाना लगभग बंद है. इसी वजह से तेल और गैस की सप्लाई बाधित हो गई है. शॉर्टेज के चलते सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं. फिलहाल स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज ईरान-अमेरिका के बीच डेडलॉक बना हुआ है. दोनों के बीच पीस टॉक भी फेल हो चुकी है और दोनों देश अपने-अपने प्रपोजल को लेकर अड़े हुए हैं. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: LPG संकट के बीच जेट फ्यूल्स भी महंगे हुए!

Advertisement

Advertisement