The Lallantop

''अंडे-केले बेचो''- प्रेशर की बात करने वाले खिलाड़ियों को कपिल पाजी ने फिर सुना डाला

''प्रेशर एक अमेरिकी शब्द है.''

Advertisement
post-main-image
कपिल देव(File)

कपिल देव (Kapil Dev). वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के कप्तान. कपिल पाजी अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाते हैं. वो किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. हाल ही में उन्होंने मेंटल हेल्थ को लेकर एक बयान दिया था. जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी. बावजूद इसके प्रेशर की बात करने वाले प्लेयर्स को लेकर कपिल पाजी के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है.

एक इवेंट के दौरान एक बार फिर उन्होंने इस मुद्दे लेकर खिलाड़ियों को फटकार लगाई है. कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में कपिल देव ने प्लेयर्स से अपना रवैया बदलने को कहा है. उनका इशारा खासकर उन प्लेयर्स की तरफ है, जो अकसर मेंटल हेल्थ और प्रेशर का हवाला देकर ब्रेक की बात करते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
#Kapil Dev ने लगाई फटकार

कपिल देव ने खिलाड़ियों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर आप गालियों से डरते हो तो खेलना बंद कर दो. उन्होंने कहा, 

''प्लेयर्स कहते हैं कि हम IPL खेल रहे हैं, इसलिए बहुत प्रेशर है. यह शब्द काफी कॉमन हो गया है. ऐसे खिलाड़ियों के लिए मैं कहता हूं कि मत खेलो.  कौन कह रहा है आपसे खेलने को? प्रेशर है, तो इज्जत भी आपको मिलेगी. गालियां भी आपको मिलेंगी. यदि आप गालियों से डरते है,  तो मत खेलो. आप देश को रिप्रेजेंट कर रहे हो और आपको प्रेशर है. ये कैसे हो सकता है? 100 करोड़ लोगों में से आप 20 लोग खेल रहे हो और बोल रहे हो प्रेशर है.''

Advertisement

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि अगर आप खेलना नहीं चाहते तो जाकर केले या अंडे की दुकान लगाओ. उन्होंने कहा,

''प्रेशर एक अमेरिकी शब्द है. अगर आप नहीं खेलना चाहते हैं तो ना खेलें. क्या कोई आपको मजबूर कर रहा है? जाकर केले की दुकान लगाओ. अंडे बेचो. आपको एक मौका मिला है तो आप इसे प्रेशर के रूप में क्यों लेते हैं? इसे आनंद के रूप में लें और मजे करें. जिस दिन आप ऐसा करना शुरू कर देंगे तो आपको काम आसान लगने लगेगा. लेकिन अगर आप इसे प्रेशर कहेंगे, तो इससे कुछ अच्छा नहीं निकलेगा.''

मौजूदा समय में खिलाड़ियों के बढ़ते वर्कलोड को लेकर काफी बातें हो रही है. साथ ही पिछले कुछ समय में कई खिलाड़ियों ने मेंटल हेल्थ को लेकर बात की है. जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी शामिल हैं. कोहली ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक समय वो लोगों से भरे कमरे में भी खुद को अकेला महसूस करते थे. ऐसे में देखना होगा कि कपिल देव के इस बयान पर लोग कैसी प्रतिक्रिया देते हैं.

Advertisement

वीडियो: हार देख भड़के कपिल देव, टीम इंडिया को कहा - "इनको चोकर्स कह लीजिए"

Advertisement