जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ डार्विन टेस्ट में अपनी बॉलिंग की क्लास दिखाई. जिस पिच पर मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस विकेट के लिए स्ट्रगल कर रहे थे, उसी पिच पर हेजलवुड सबसे सफल बॉलर रहे. उन्होंने बांग्लादेश की फर्स्ट इनिंग्स में शानदार बॉलिंग करते हुए 6 विकेट चटकाए. हेजलवुड ने इस दौरान पर्सनल अचीवमेंट भी हासिल की. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 300 विकेट पूरे कर लिए. वह टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें बॉलर हैं. हेजलवुड ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद, 300 विकेट के क्लब में एंट्री की.
हेजलवुड की 300 के क्लब में एंट्री, ये रिकॉर्ड बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के 9वें बॉलर
जोश हेजलवुड ने बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में खास उपलब्धि हासिल की. मैच के तीसरे दिन उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 6 विकेट चटकाए. इस दौरान हेजलवुड ने अपने टेस्ट करियर में 300 विकेट पूरे कर लिए.

जोश हेजलवुड अपने साथी खिलाड़ियों नेथन लायन, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क के साथ 300 विकेट लेने वाले क्लब में शामिल हो गए. ये दुनिया का पहला टेस्ट बॉलिंग अटैक हैं, जिसमें प्रत्येक बॉलर ने एक साथ खेलते हुए 300-300 विकेट हासिल किए.
बेस्ट एवरेज में चौथे नंबर परऑस्ट्रेलिया के जिन 9 बॉलर्स ने टेस्ट में 300 विकेट लिए हैं, उनमें औसत के मामले में हेजलवुड चौथे नंबर पर हैं. 300 विकेट लेने के बाद सबसे बेहतर औसत ग्लेन मैक्ग्रा का है. मैक्ग्रा का एवरेज 21.64 है. पैट कमिंस का बॉलिंग औसत 22.21 है. डेनिस लिली का औसत 23.92 है. जबकि, 300 विकेट लेने वाले जोश हेजलवुड का एवरेज 24.02 है.
हेजलवुड ने 300वां टेस्ट विकेट लेने के बाद खुशी जाहिर की. उन्होंने कायो स्पोर्ट्स (Kayo Sports) से बात करते हुए कहा,
जब आप खेल रहे होते हैं, तो आप इस तरह के माइलस्टोन के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं. मुझे लगता है कि यह शायद कुछ ऐसा है जिसे आप करियर के आखिर में याद करते हैं. लेकिन, लिस्ट में दूसरे बड़े प्लेयर्स के नाम देखकर अच्छा लगता है. उनमें से तीन मेरे साथ खेल रहे हैं. इसलिए ये मेरे लिए काफी अच्छा है.
35 साल के हेजलवुड के नाम डार्विन टेस्ट से पहले 295 विकेट दर्ज थे. लेकिन, बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में बेहतरीन बॉलिंग करके उन्होंने 300 विकेट के मार्क को क्रॉस किया. हेजलवुड काफी समय से इंजरी से परेशान रहे हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पिछले 14 टेस्ट में से सिर्फ 6 मुकाबले खेले थे. हेजलवुड ने बीते 12 महीनों से एक भी टेस्ट नहीं खेला था.
ये भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा 5 से 15 साल का है? 2036 ओलंपिक के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान!
बॉलिंग में दिखाई क्लासजोश हेजलवुड ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैैच के पहले दिन अपने पहले ओवर में तंजीद हसन को फंसा लिया. लेकिन, नेथन लायन वो कैच कैरी नहीं कर पाए. तब तंजीद खाता भी नहीं खोल पाए थे. बाद में वह 101 रन बनाकर आउट हुए. हेजलवुड ने तंजीद हसन और मोमिनुल हक की जोड़ी को ब्रेक किया.
उन्होंने नजमुल हुसैन शांतो को 84 रनों पर पवेलियन भेजा. इसके बाद हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज को चलता किया. तैजुल इस्माल उनका 300वां शिकार बने. हेजलवुड ने तैजुल को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच कराया. ये मैच में उनका पांचवां विकेट था. इसके बाद हेजलवुड ने इबादत हुसैन को आउट करके मैच में छठा विकेट लिया.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया










