The Lallantop

भारत तो विदेश में मैच हार रहा, ऑस्ट्रेलिया को तो अपने घर में ही धो दिया गया है

पहली बार इतनी बुरी तरह सीरीज हारा है ऑस्ट्रेलिया.

Advertisement
post-main-image
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पटककर वनडे सीरीज जीत ली है.
भारत के ही नहीं, ऑस्ट्रेलिया के भी दिन खराब चल रहे हैं. बात क्रिकेट की कर रहे हैं. भारत तो चलो विदेशी धरती पर हार रहा है. मगर ऑस्ट्रेलिया तो अपने घर में ही अपनी इज्जत नहीं बचा पा रहा है. इंग्लैंड ने धो कर रख दिया है उसको. लगातार तीन वनडे मैचों में पटक दिया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया लगातार अपनी घरेलू पिचों पर ही 3 मैच हारा हो. 5 वनडे की सीरीज भी इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया गंवा चुका है. अब उसके पास भी बचे 2 मैचों में जीतकर अपनी इज्जत बचाने का मौका है. ठीक वैसे ही जैसे इंडिया के पास भी साउथ अफ्रीका में एक टेस्ट मैच बचा है.
मैच के हीरो रहे जोस बटलर, मैन ऑफ द मैच भी उन्हें ही मिला.
मैच के हीरो रहे जोस बटलर, मैन ऑफ द मैच भी उन्हें ही मिला.

तीसरा वनडे और सीरीज जीतने के साथ ही इंग्लैंड ने ऐशेज सीरीज का बदला भी ले लिया है. तीसरे मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 303 रन बनाए. इसमें सबसे ज्यादा 100 रन जॉस बटलर ने बनाए. ओर इसी पारी ने इंग्लैंड की नैया पार लगाई क्योंकि एक वक्त इंग्लैंड के 189 पर 6 विकेट हो गए थे. क्रीज पर बटलर और वोक्स एकदम ताजा-ताजा पहुंचे थे. मगर फिर दोनों जम गए. 113 रन की पार्टनरशिप कर डाली. ऑस्ट्रेलिया एक और विकेट को तरस गया. इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को टार्गेट दिया 304 रन का.
इंग्लैंड का स्कोरकार्ड.
इंग्लैंड का स्कोरकार्ड.

304 को चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को उसके ओपनर डेविड वॉर्नर ने एक बार फिर निराश किया. वॉर्नर 8 रन बनाकर निकल लिए. इसके बाद कैमरन व्हाइट भी 17 रन ही बना सके. हालांकि इसके बाद फिंच और कप्तान स्मिथ ने पारी संभाली. मगर फिंच भी 62 रन बनाकर आउट हो गए. तब स्कोर था 113. फिर मिचेल मार्श के साथ स्मिथ ने 68 रन की पार्टनरशिप की. मगर फिर स्मिथ खुद 45 रन बनाकर आउट हो गए. यहां भी मैच के हीरो रहे बटलर ने शानदार कैच ली. इसके बाद आए स्टोनिस ने जिम्मा संभाला. तेज भी खेले. मगर ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर में 286 रन ही बना सका. इंग्लैंड 16 रन से मैच जीत गया और सीरीज भी.
ऑस्ट्रेलिया का स्कोरकार्ड.
ऑस्ट्रेलिया का स्कोरकार्ड.

कुल मिलाकर पिछले दो मैचों की तरह ही इस बार भी इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी. स्मिथ की टॉस जीतकर गेंदबाजी लेने की तिकड़म भी उनके काम ना आई. दरअसल पहले दो वनडे में इंग्लैंड ने बाद में बैटिंग की थी. सो स्मिथ को लगा होगा कि अबकी बार पहले बॉलिंग कर लेते हैं, मगर ये पैंतरा चला नहीं. खैर अब बचे दो मैचों में अपनी इज्जत बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया क्या पैंतरा अपनाती है, ये देखने वाला होगा.




ये भी पढ़ें: 
प्रचंड फॉर्म में हैं ऋषभ पंत, कोई सेलेक्टर्स को बता दो यार

बिना 6 छक्के मारे एक ओवर में डुमिनी ने बना डाले 37 रन

नाचो भइया! पाकिस्तान को हराकर भारत ने वर्ल्डकप जीत लिया है

अंडर19 वर्ल्ड कप में शुभम गिल का ये शॉट विराट कोहली के धांसू शॉट की याद दिला रहा है

नई ओपनिंग जोड़ी, फिर भी भारत ने 10 विकेट से जिंबाब्वे को पटका

61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गई

गुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?

लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement
Advertisement