The Lallantop

रूट ने तोड़ा पोंटिंग का रिकॉर्ड, अब सचिन के महारिकॉर्ड पर भी खतरा!

Lords Test Pak vs Eng : इंग्लैंड के कप्तान Joe Root ने पाकिस्तान के ख‍िलाफ दूसरी इनिंग्स में 24 रन बनाए. लेकिन, इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलियन दिग्गज Ricky Ponting का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वो अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए हैं.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान के ख‍िलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट ने रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जो रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा 7594 रन बनाकर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
  • रूट ने यह रिकॉर्ड इसलिए तोड़ा क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड में अब तक 89 टेस्ट मैच खेले और पोंटिंग के 7578 घरेलू रन के आंकड़े को पार किया।
  • इस उपलब्धि के बाद रूट इंग्लैंड में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं और अब वे सचिन तेंदुलकर के कुल टेस्ट रन रिकॉर्ड को भी चुनौती देने की दिशा में हैं।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट हर इनिंग्स के साथ टेस्ट क्रिकेट में एक रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. सचिन तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे महारिकॉर्ड को भी तोड़ने से वो बहुत दूर नहीं हैं. इसी बीच, लॉर्ड्स टेस्ट में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के लंबे समय से चले आ रहे होम ग्राउंड पर सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया.

Advertisement

ऑस्ट्रेलियन दिग्गज ने घर पर कुल 7578 रन बनाए थे. अब लॉर्ड्स टेस्ट में उनकी 4 और 24 रनों की पारी के बाद 7594 रन हो गए हैं. यह उपलब्धि रूट ने इंग्लैंड में अपने 89वें टेस्ट मैच में हासिल की. पोंटिंग ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट मैचों में 7578 रन बनाए थे.

घर पर सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

रूट की इस उपलब्धि ने उन्हें घरेलू मैदान पर सबसे ज़्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर पहुंचा दिया है. वही, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन हैं. तेंदुलकर के नाम भारत में 94 टेस्ट मैचों में 7216 टेस्ट रन हैं. वहीं, महेला जयवर्धने और जैक्स कैलिस इस लिस्ट में चौथे और पांचवें नंबर पर हैं.

Advertisement

हालांकि, इस फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा रन का रिकॉर्ड अब भी सचिन तेंदुलकर के ही नाम है. ये जो रूट का सबसे बड़ा टारगेट है. टीम इंडिया के दिग्गज बैटर ने अपने करियर का अंत 15921 रनों के साथ किया था, जबकि रूट अभी 14208 रन ही बना सके हैं. सचिन के आंकड़े से अभी वो 1713 रन दूर हैं. 

प्लेयररनदेश
जो रूट7594*इंग्लैंड
रिकी पोंटिंग 7578ऑस्ट्रेलिया
सचिन तेंदुलकर7216भारत
महेला जयवर्धने7167श्रीलंका
जैक्स कैलिस7035साउथ अफ्रीका
टेस्ट‍ क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज़्यादा रन 

ये भी पढ़ें : इमाम उल हक लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर! पूर्व सेलेक्टर ने फेक इंजरी का इतिहास बता दिया

औसत रहा है रूट के लिए ये सीजन

रूट भले ही सचिन के महारिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हों. ये सीजन उनके लिए बहुत खास नहीं रहा है. 2026 में उनके बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं आए हैं. लगातार पिछली 10 पारियों से इंग्लैंड के कप्तान सेंचुरी नहीं बना सके हैं. इस सीजन उनका हाईएस्ट स्कोर 77 रन रहा है. उन्होंने ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ये स्कोर बनाया था.

Advertisement

पाकिस्तान के खिलाफ उनकी दूसरी पारी भी बिना किसी बड़े योगदान के ही खत्म हो गई. पहली इनिंग्स में 4 रन बनाने के बाद रूट ने दूसरी इनिंग्स में 24 रन बनाए. मोहम्मद अली ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट कर दिया. हालांकि, रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि के करीब पहुंच रहे हैं.

एक और रिकॉर्ड पर नज़र 

फिलहाल, उनके नाम इंग्लिश धरती पर 199 मैचों की 260 पारियों में 11928 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं. उन्हें घरेलू मैदान पर 12000 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए 72 और रनों की ज़रूरत है. ऐसा करने पर वे इस मुकाम तक पहुंने वाले छठे बैटर और इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. इस मामले में भी तेंदुलकर सबसे आगे हैं. उन्होंने भारत में 258 मैचों की 313 पारियों में 14192 इंटरनेशनल रन बनाए हैं. 

तेंदुलकर के सबसे ज़्यादा टेस्ट रन के रिकॉर्ड को चुनौती देने के लिए रूट को अभी लंबा सफर तय करना है. लेकिन, लॉर्ड्स में पोंटिंग से आगे निकलने के बाद उन्होंने एक बड़ा माइलस्टोन पूरा जरूर कर लिया है. 

वीडियो: क्या जो रूट इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बनने वाले हैं?

Advertisement