The Lallantop

जय शाह बने रहेंगे एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट, इतने सालों के लिए बढ़ा कार्यकाल

जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया है.

Advertisement
post-main-image
जय शाह बने रहेंगे ACC प्रेसिडेंट (PTI)

जय शाह (Jay Shah). भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव. जय शाह एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. वो लगातार तीसरी बार इस पद के लिए चुने गए हैं. जय शाह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया है. ये फैसला ACC की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में सर्वसम्मति से लिया गया.

ये मीटिंग 30 जनवरी को इंडोनेशिया के बाली में शुरू हुई थी. जो बुधवार 31 जनवरी तक चली. क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक जय शाह के कार्यकाल के विस्तार का प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा की तरफ से किया गया था. जिसे ACC के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जय शाह ने इस फैसले को लेकर सबका आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“मैं ACC बोर्ड के निरंतर विश्वास के लिए उनका आभारी हूं.  जहां क्रिकेट अभी भी अपनी प्रारंभिक अवस्था में है, हमें उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ खेल के विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए. ACC पूरे एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है.”

ये भी पढ़ें: विराट कोहली की मां बीमार हैं? सच उनके भाई से ही जान लीजिए!

Advertisement

वहीं, श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने जय शाह की तारीफ की है. उनके मुताबिक जय शाह ने एशियन क्रिकेट को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा,

''जय शाह ने पूरे एशियाई क्षेत्र में क्रिकेट को बढ़ावा देने और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. एशियन क्रिकेट काउंसिल को प्रगति की दिशा में ले जाने में जय शाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. जय शाह के मार्गदर्शन में ACC ने बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे क्रिकेट के महाशक्तियों में नई प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.''

जय शाह ने ACC के चेयरमैन का पद 30 जनवरी 2021 को संभाला था. उन्होंने नजमुल हसन को रिप्लेस किया था. साथ ही, जय शाह अक्टूबर 2019 से BCCI के सचिव पद पर तैनात हैं. 

Advertisement

वीडियो: शर्मनाक! ऐसी हार के बाद अपनी ही टीम को कायर क्यों बता गए रोहित शर्मा?

Advertisement