The Lallantop

वर्ल्ड कप में मिली हार से टूट गए हैं मेसी, लिखा दिल का हाल, 'दर्द बहुत है, कैसे...'

FIFA World Cup 2026 का फाइनल हारने के बाद, लियोनल मेसी (Lionel Messi) ने पहली बार रिएक्शन दिया है. वह स्पेन के खिलाफ फाइनल में मिली हार से काफी निराश हैं. अर्जेंटीना के कप्तान का कहना है कि उन्हें खिताब गंवाने का बहुत दर्द है.

Advertisement
post-main-image
वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार पर छलका मेसी का दर्ज (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लियोनल मेसी ने 19 जुलाई को हुए FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर हार को लेकर प्रतिक्रिया दी।
  • अर्जेंटीना टीम डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर टूर्नामेंट में आई थी और लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश कर रही थी, लेकिन स्पेन के खिलाफ फाइनल में हार गई।
  • हार के बाद मेसी ने अपनी टीम की उपलब्धियों को स्वीकार किया और फैंस का धन्यवाद किया, साथ ही स्पेन को ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी।

लियोनल मेसी (Lionel Messi) स्पेन से फाइनल हारने के बाद बहुत निराश हैं.  FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हर्टब्रेकिंग हार के बाद उन्होंने पहली बार बात की. सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में दिग्गज फुटबॉलर ने कहा कि खिताब गंवाने का बहुत दर्द है. हालांकि, अर्जेंटीना के कप्तान ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे इस बात पर गर्व है कि हमारी टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
खिताब नहीं बचा पाए मेसी

डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना FIFA World Cup 2026 के फाइनल में खिताब नहीं बचा पाई. 19 जुलाई को न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में हुए फाइनल में स्पेन ने मेसी की टीम को 1-0 से हराया. एक्सट्रा टाइम (105वें मिनट) में स्पेन के फेरान टॉरेस ने गोल किया. यही गोल मैच डिसाइडर साबित हुआ.

मेसी ने कहा- 'इस हार का दर्द बहुत बड़ा'

FIFA World Cup फाइनल के एक दिन बाद, मेसी ने हार को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी. उन्होंने कहा कि हार को एक्सेप्ट करने में वक्त लगेगा. लेकिन, उन्होंने जोर दिया कि टीम की अचीवमेंट्स को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Advertisement

मेसी ने लिखा,

वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार का दर्द बहुत ज्यादा है. यह घाव भरने में वक्त लगेगा. लेकिन, मैं अच्छी बातों को भी याद रखता हूं. वो मैच जिन्हें हमने पलट दिया. वो मैच हमेशा हमारी यादों में रहेंगे. पूरे देश का सपोर्ट, और टीम की कड़ी मेहनत से हम दुनिया की बेहतरीन टीमों में शामिल हुए. आज जो हमने हासिल किया, उसकी तारीफ करना मुश्किल है. लेकिन, यह टीम लगातार दो बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची.  

स्पेन के बधाई दी

Advertisement

इस दौरान अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने टूर्नामेंट में साथ देने के लिए फैंस को धन्यवाद दिया. इसके अलावा उन्होंने स्पेन को ट्रॉफी जीतने के लिए बधाई भी दी.

उन्होंने आगे लिखा,

हर बधाई, मैसेज और शुभकामना के लिए फैंस को दिल से धन्यवाद. हम एक बार फिर एक देश के रूप में एकजुट हुए. अर्जेंटीना का नागरिक होने पर बहुत गर्व है. इसे हमने साथ-साथ महसूस किया. मैं स्पेन को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देना चाहता हूं.

मेसी की इंस्टाग्राम पर पोस्ट
मेसी की इंस्टाग्राम पर पोस्ट
मेसी ने पूरी ताकत झोंक दी

अर्जेंटीना FIFA World Cup 2026 में डिफेंडिंग चैम्पियन के तौर पर आई थी. टीम का इरादा लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतना था. फाइनल को छोड़ दें, तो पूरे टूर्नामेंट में मेसी की टीम अजेय रही. हालांकि, इस दौरान टीम कुछ मैचों में बैकफुट पर दिखी. लेकिन, सही समय पर वापसी करके मुकाबला जीत लिया.

ये भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप जीतते ही मैदान पर पिता से क्यों 'भिड़े' पेद्री? पेनल्टी किक का इमोशनल कनेक्शन!

कप्तान लियोनल मेसी ने टीम को खिताब जिताने के लिए पूरा जोर लगाया. उन्होंने टूर्नामेंट में 8 गोल दागे और 4 असिस्ट भी किए. मेसी 853 मिनट ग्राउंड पर रहे. उन्होंने कुछ अनएक्सपेक्टेड गोल भी किए. लेकिन, इसके बावजूद, अपनी टीम को खिताब नहीं जिता पाए. 19 जुलाई को फाइनल में स्पेन की टीम अर्जेंटीना पर भारी पड़ी. उसने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.  

वीडियो: कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच में 3 रेड कार्ड दिखाने वाले रेफरी विल्टन सम्पायो?

Advertisement