The Lallantop

जय शाह ने दिया वर्ल्ड चैंपियंस को बड़ा इनाम, विराट-रोहित ने की ऐसी तारीफ!

शाबाश लड़कियों!

Advertisement
post-main-image
जय शाह-शफाली वर्मा (फोटो - PTI, Getty Image)

टीम इंडिया U-19 World Cup 2023 जीत गई है. फाइनल मुकाबले में इंडिया ने इंग्लैंड को हराया. 69 रन के टार्गेट को चेज़ करते हुए भारतीय टीम ने ये मैच सात विकेट से अपने नाम किया है. और इसी के साथ उन्होंने ये टूर्नामेंट भी जीत लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आपको बताएं, ये पहला U-19 विमिंस वर्ल्ड कप है. और इंडिया ने पहली ही बार में इसे जीत लिया. और इस जीत के बाद उनको खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं. विराट कोहली, रोहित शर्मा, जय शाह सबने, इन लड़कियों के लिए ट्वीट किए हैं. चलिए, आपको बताते हैं इंडियन टीम को बधाई देते हुए किसने क्या कहा.

BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने टीम को बधाई देते हुए लिखा,

Advertisement

‘मैं शफाली वर्मा और उनकी विजयी टीम को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हमसे जुड़ने और 1 फरवरी को तीसरा T20I देखने के लिए न्यौता दे रहा हूं. इस बेहतरीन अचीवमेंट का सेलिब्रेशन होना चाहिए.’

इसके साथ इनाम की घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा,

‘भारत में महिला क्रिकेट उफान पर है. और विश्व कप की जीत ने महिला क्रिकेट का कद कई पायदान ऊंचा कर दिया है. पुरस्कार राशि के रूप में पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ के लिए पांच करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है. यह निश्चित रूप से एक कमाल का साल है.’

Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम की तारीफ में लिखा,

‘अंडर 19 वर्ल्ड कप चैम्पियन. क्या कमाल का मोमेंट है. इस जीत की बधाई लड़कियों.’

टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने लड़कियों को बधाई देते हुए लिखा,

‘अंडर-19 विमिंस क्रिकेट टीम को वर्ल्ड जीतने की खूब बधाई. देश को गौरवान्वित करने के लिए शाबाशी.’

पूर्व इंडियन कैप्टन और पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया,

‘विमिंस अंडर 19 टीम को वर्ल्ड कप जीतने की बधाई. यह लड़कियों के लिए अपने खेल को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए एक अच्छा कदम है.’

बताते चलें, इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. और 68 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

वीडियो: विराट और रोहित को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने राहुल द्रविड़ को सलाह दी है!

Advertisement