The Lallantop

गर्लफ्रेंड को आईफोन दिलाने के लिए चुराए 6 लाख के नल, 20,000 में बेचकर फंसा

Maharashtra के नागपुर में दो नाबालिग लड़को ने 6.5 लाख रुपये के लग्जरी नल (टैप) चुराए और एक कबाड़ी को सिर्फ 20 हजार रुपये में बेच दिए. यह सब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को iPhone दिलाने के लिए किया. फिर क्या हुआ?

Advertisement
post-main-image
आरोपी के पास से करीब 6.5 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है. (फोटो: ITG)

‘इश्क और जंग में सब जायज है’ वाली कहावत को नागपुर (Nagpur) के कुछ लड़कों ने ज्यादा ही सीरियसली ले लिया. गर्लफ्रेंड ने आईफोन की फरमाइश की. पैसे नहीं थे तो चोरी करने पहुंच गए. 6.5 लाख रुपये के महंगे डिजाइनर नल (टैप) चुराए और एक कबाड़ी को सिर्फ 20 हजार रुपये में बेच दिए. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी के साथ दो नाबलिग लड़कों को हिरासत में लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है मामला?

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला नागपुर (महाराष्ट्र) के कलमना इलाके का है. 'राहुल सिरेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड' नाम के वेयरहाउस के मालिक राहुल जयचंद बत्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. यह वेयरहाउस टाइल्स, सैनिटरी वेयर और CP फिटिंग का काम करता है. 

राहुल ने बताया कि 27 और 28 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने छत से टिन की चादरें हटा दीं और गोदाम में घुस गए. उन्होंने 6.5 लाख रुपये कीमत के लग्जरी सैनिटरी प्रोडक्ट चुरा लिए. चोरी हुए सामान में ये चीजें शामिल थीं:

Advertisement

- गोल्ड-टोन डिजाइन वाले पांच नल (कीमत: 3,94,500 रुपये)

- तीन स्टैंडर्ड गोल्ड-कलर के नल (कीमत: 67,000 रुपये)

- नौ रोज़ गोल्ड-कलर के नल (कीमत: 1,30,500 रुपये)

Advertisement

- चार सिल्वर-कलर के नल (कीमत: 58,000 रुपये)

पुलिस ने ऐसे पकड़ा

पुलिस की एक स्पेशल टीम ने क्राइम सीन और आस-पास के इलाकों में लगे 20-35 CCTV कैमरों की फुटेज चेक की. उन्होंने मामले की जानकारी के लिए स्थानीय मुखबिरों से भी मदद ली. पक्की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्धों को हिरासत में ले लिया.

20 हजार में बेचे नल

पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपी के साथ दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है. कड़ी पूछताछ के बाद लड़कों ने कबूल किया कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए आईफोन खरीदने के लिए चोरी की थी. लड़कों ने बताया कि उन्हें पैसों की बहुत जरूरत थी, इसलिए उन्होंने चोरी का रास्ता अपनाया. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी किए गए लग्जरी डिजाइनर नल महज 20 हजार रुपये में बेचने की बात भी कबूल की.

ये भी पढ़ें: 'यंगस्टर नहीं करेगा तो कौन करेगा', गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने वाले कैप्टन के सपोर्ट में आए पूर्व सेनाधिकारी

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले 38 साल के इरफान अली उर्फ इम्मू रमजान अली को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया है. कलमना पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार रामलोड ने कहा कि तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर हमारी टीम ने महज 12 घंटे में इस मामले को सुलझा लिया. उन्होंने आगे कहा कि आरोपी के पास से 6.5 लाख रुपये कीमत का लग्जरी सैनिटरी सामान बरामद किया गया है.

वीडियो: राजस्थान में शादी के 3 महीने बाद पत्नी ने बॉयफ्रेंड से कराई पति की हत्या, कैसे खुला?

Advertisement