दो बार के ओलंपिक चैंपियन और जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) प्रोफेशनल कॉम्पिटिशन में वापसी करने को तैयार हैं. नीरज इंजरी से ठीक होकर वापस आने वाले हैं. वो दोहा डायमंड लीग 2026 से खेल के मैदान पर दोबारा दिखेंगे. दोहा डायमंड लीग 19 जून से शुरू होनी है.
नीरज जैवलिन का जलवा दिखाने को तैयार, दोहा डायमंड लीग में करेंगे वापसी
Neeraj Chopra करीब एक साल बाद कमबैक करने जा रहे हैं. वो आखिरी बार 2025 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खेले थे.


नीरज चोपड़ा करीब एक साल बाद कमबैक करने जा रहे हैं. वो आखिरी बार 2025 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में खेले थे. ये टूर्नामेंट जापान में हुआ था. जहां नीरज पोडियम पर फिनिश नहीं कर पाए थे. नीरज इस टूर्नामेंट में आउट ऑफ फॉर्म थे. वह 84.93 मीटर का थ्रो करके फाइनल की रेस से बाहर हो गए थे. यह नीरज का आठवां एफर्ट था. बाद में, नीरज ने बताया था कि उनकी पीठ में इंजरी थी.
उतार-चढ़ाव से गुजरे नीरजनीरज चोपड़ा के लिए यह समय उतार-चढ़ाव वाला रहा. इस बीच, उन्होंने चेक रिपब्लिक के अपने दिग्गज कोच जान जेलेजनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म कर कर दिया था. नीरज ने यह फैसला वर्ल्ड चैंपियनशिप में खराब परफॉर्मेंस के चलते लिया. इसके बाद, उन्होंने खुद ट्रेनिंग की जिम्मेदारी संभाली. वह JSW स्पोर्ट्स से भी अलग हो गए.
इससे पहले नीरज चोपड़ा को भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम में भी प्रोविजनली चुन लिया गया है. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के प्रवक्ता आदिल सुमिरवाला ने इसे लेकर बताया था,
दोहा में नीरज कर चुके हैं कमालनीरज भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स की टीम का हिस्सा तभी बनेंगे जब वह किसी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगे, और इवेंट से पहले क्वालीफिकेशन मार्क पार करेंगे.
दोहा डायमंड लीग जैवलिन थ्रोअर्स के लिए खास मायने रखती है. इस लीग में जैवलिन थ्रोअर्स ने कई शानदार थ्रो किए हैं. बीते साल नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का मार्क भी इसी लीग में पार किया था. तब उन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो किया था.
ये भी पढ़ें: इंडिया-A को 10 रन की पेनल्टी लगी, वजह जानते हैं क्या है?
दोहा डायमंड लीग 2026 में नीरज के अलावा वर्ल्ड नंबर 2 एंडरसन पीटर्स, वर्ल्ड नंबर-3 रुमेश पथिरगे मेंस जैवलिन इवेंट में हिस्सा लेंगे. जूलियन वेबर और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन अरशद नदीम इस इवेंट में शामिल नहीं होंगे.
दोहा डायमंड लीग 2026 में शामिल होने वाले प्लेयर्सनीरज चोपड़ा (भारत), आर्टूर फेल्फनर (यूक्रेन), अहमद समेह मोहम्मद हुसैन (इजिप्ट), रुमेश थरंगा पथिरगे (श्रीलंका), एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा), कर्टिस थॉम्पसन (USA), जैकब वाडलेज (चेक रिपब्लिक), केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो), और जूलियस येगो (केन्या).
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?
















