The Lallantop

'गदर 3' बनेगी, लिखाई का काम ज़ोरों पर, जनवरी से शूट शुरू!

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा, तो 2027 की शुरुआत में 'गदर 3' की शूटिंग शुरू हो जाएगी.

Advertisement
post-main-image
'गदर' को रिलीज़ हुए 25 साल हो गए. इसका सीक्वल यानी 'गदर 2' साल 2023 में आई थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि 'गदर 3' की लिखाई चल रही है और 2027 की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।
  • 'गदर' फ्रेंचाइजी की सफलता और 25वीं सालगिरह के कारण 'गदर 3' पर काम शुरू हुआ है, जो फैंस की मांग और फिल्म इंडस्ट्री की प्रवृत्ति से प्रभावित है।
  • 'गदर 3' की शूटिंग 2027 में शुरू होने से फिल्म के प्रमोशन और रिलीज़ के लिए विस्तार से योजना बनाना आवश्यक होगा।

Sunny Deol और Ameesha Patel स्टारर Gadar 3 की शूटिंग कब शरू होगी? Aryan Khan की The Bads of Bollywood 2 के बारे में क्या अपडेट है? Prabhas स्टारर Fauzi और Spirit का Teaser कब आएगा? सिनेमा से जुड़े ऐसे ही अपडेट्स के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# जनवरी में शुरू होगी 'गदर 3' की शूटिंग?

सनी देओल स्टारर 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज़ हुए 25 साल हो चुके हैं. फिल्म की लेगेसी पर हिंदुस्ताान टाइम्स से चर्चा में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 'गदर 3' से जुड़ा अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि 'गदर 3' की लिखाई का काम चल रहा है. सब कुछ ठीक रहा, तो 2027 की शुरुआत में 'गदर 3' की शूटिंग शुरू हो जाएगी.

Advertisement

# 'पिंग' में लीड रोल करेंगी मेगन लॉलेस

'ऑब्सेशन' फेम एक्टर मेगन लॉलेस जल्द ही एक सायकोलॉजिकल ड्रामा 'पिंग' में नज़र आएंगी. डेडलाइन के मुताबिक ये एक इंडी फिल्म है. माइकल जॉनस्टन भी इसमें ज़रूरी किरदार में हैं. इसे रिची गॉर्डन डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 'दी बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2' पर काम शुरू?

Advertisement

आर्यन खान की सीरीज़ 'दी बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का दूसरा सीज़न बनने की ख़बरें हैं. मिड-डे के मुताबिक 2027 की पहली तिमाही में इसका काम शुरू हो जाएगा. कहानी पिछले सीज़न से अलग और ताज़ी रहेगी. बिलाल सिद्दीकी स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर चुके हैं. हालांकि अब तक मेकर्स ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.

# अगस्त में 'फ़ौजी', अक्टूबर में 'स्पिरिट' का टीज़र?

प्रभास की दो बड़ी फिल्मों के टीज़र पर अपडेट है. इंटरनेट पर पढ़ने में आ रहा है कि 'फ़ौजी' और 'स्पिरिट' के टीज़र की रिलीज़ डेट लॉक हो गई है. C फॉर सिनेमा नाम के X पेज के मुताबिक 'फ़ौजी' का टीज़र 15 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा. और 'स्पिरिट' का प्रभास के जन्मदिन पर 23 अक्टूबर को. ये मेकर्स का स्टेटमेंट नहीं है. मगर सोशल मीडिया पर इन्हें कन्फर्म्ड डेट्स बताया जा रहा है. वहीं 'फ़ौजी' के रिलीज़ के लिए मेकर्स 3 दिसंबर का दिन कंसिडर कर रहे हैं. और 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को आएगी.

# सुशांत पर बनी 'सॉरी बाबू' अगले साल आएगी

सुशांत सिंह राजपूत की छठी डेथ एनिवर्सरी पर एक फिल्म अनाउंस हुई है. टाइटल है 'सॉरी बाबू'. रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की अस्थियां देखकर यही दो शब्द कहे थे. इस पर कई सवाल भी खड़े हुए थे. मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया है. इसमें मॉर्ग में रखी एक बॉडी नज़र आ रही है. और आसपास कुछ लोग हैं. पोस्टर पर सबसे ऊपर लिखा है, "दी ट्रुथ विल बी रिवील्ड सून". ये फिल्म सुशांत सिंह राजपूत प्रोडक्शंस के बैनर में ही बन रही है. दीपक भागवत इसे डायरेक्ट कर रहे हैं. ये अगले साल रिलीज़ होगी.

# 10 जुलाई को प्रीमियर होगी सनी-अक्षय की 'इक्का'

सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर 'इक्का' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. ये 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. ये कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें सनी और अक्षय, दोनों ही वकील के रोल में हैं. दीया मिर्ज़ा और तिलोत्तमा शोम भी फिल्म में ज़रूरी किरदारों में हैं. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा इसके डायरेक्टर हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सनी देओल की फिल्म 'गदर' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 'गदर 3' से जुड़ा नया अपडेट दे दिया.

Advertisement