The Lallantop

SVC63: सलमान के नए लुक से पूरी फिल्म ही डीकोड हो गई

SVC 63 में होगा सलमान vs सलमान!

Advertisement
post-main-image
SVC63 के लिए 'धुरंधर' की मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह ने सलमान के यूनीक लुक्स डिज़ाइन किए हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने अपनी फिल्म SVC63 में तीन अलग-अलग अवतारों में शेष भूमिकाओं के साथ बॉलीवुड में मल्टिपल लुक्स का प्रयोग किया है, जिसमें बताया गया है कि वह विलन के रूप में भी नजर आएंगे।
  • SVC63 की कहानी में क्लोन और टाइमलाइन के आधार पर मल्टीपल लुक्स के इस्तेमाल का कारण है ताकि अलग-अलग पात्रों को दर्शाने के लिए सलमान खान के पांच यूनिक लुक्स बनाए जाएं, जो फिल्म के कथानक से जुड़े हैं।
  • SVC63 की हैदराबाद शूटिंग अब शुरू होने वाली है और सलमान खान के नये लुक के कारण लोगों में उनकी बहु-भूमिका की उम्मीदें बढ़ी हैं, वहीं फिल्म के नए न्यूट्रल लुक और रोल के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो चुकी है।

Salman Khan New Bald Look से SVC63 के कौन से सीक्रेट खुल गए हैं? सलमान के Black Buck Poaching Case पर बनी Kala Hiran के बारे में Govind Namdev ने क्या कहा? क्या Luv Ranjan Kartik Aaryan और Sharvari Wagh को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं? सिनेमा से जुड़े ऐसे ही अपडेट्स के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# SVC63 में सलमान vs सलमान!

सलमान खान और उनका नया लुक. इंटरनेट पर हर तीसरी पोस्ट इसी के बारे में है. 'लगान' के 25 साल पूरे होने के जश्न में वो इसी लुक में शरीक हुए. और इंटरनेट पर बवाल मच गया. फैन्स SVC63 में उनका ये लुक मेनिफेस्ट कर रहे थे. और वही हुआ. बॉल्ड, रगेड और रिप्ड लुक में सलमान मीडिया के सामने आए. इस बात से SVC63 में सलमान के मल्टिपल लुक्स तो कन्फर्म हो गए. इस नए लुक के साथ सलमान vs सलमान वाली पॉपलुर थ्योरी के साथ कई नई थ्योरीज़ चल पड़ी हैं. सबसे पहले बात करते हैं नेगेटिव रोल वाली थ्योरी की. कहा जा रहा है कि फिल्म में क्लोन या डबल रोल का कॉन्सेप्ट है. यही क्लोन या दूसरा किरदार नेगेटिव शेड में नज़र आएगा. और सलमान के साथ उसकी ज़बरदस्त टक्कर होगी. फिल्म का मनाली शे्ड्यूल पूरा हो चुका है. अब हैदराबाद शेड्यूल शुरू होगा. और वहां विलन के सीन फिल्माए जाएंगे. सलमान का ये बॉल्ड लुक इस थ्योरी को मज़बूती दे रहा है कि सलमान ही SVC63 में विलन का रोल भी करने वाले हैं. सलमान ने ये फिल्म अनाउंस करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था- "दिल, दिमाग, जिगर से". इसमें सलमान के 3 अवतार बताए जा रहे हैं. इस मल्टिपल कैरेक्टर मैप में उनका एक किरदार मास्टरमाइंड होगा. दूसरा हर ख़तरा मोल लेगा. और तीसरा दिल से काम लेने वाला इमोशनल कैरेक्टर होगा. दूसरी थ्योरी टाइमलाइन से जुड़ी है. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि सलमान का किरदार अलग-अलग टाइमलाइंस में नज़र आएगा. और हर बार लुक अलग होगा. इसी के लिए 'धुरंधर' की मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील सिंह को जोड़ा गया है. कहा जा रहा है कि वामसी के साथ मिलकर उन्होंने सलमान के लिए पांच बिल्कुल यूनीक लुक्स डिज़ाइन किए हैं. हम स्पष्ट कर दें, कि ये सब अनुमान हैं. मेकर्स ने इस बारे में कोइ स्टेटमेंट नहीं दिया है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता.

Advertisement

# 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का फुटेज लीक!

'एवेंजर्स- डूम्सडे' के टीज़र के बाद अब फिल्म का एक और क्लिप लीक हो गया है. इसमें डॉ. डूम सेंटिनल्स और म्यूटेंट्स की आर्मी बनाता दिख रहा है. थॉर और स्टीव रॉजर्स साथ मिलकर काम कर रहे हैं. वीकेंड पर लीक हुए इस क्लिप को इंटरनेट से हटवाने के लिए मार्वल की तरफ़ से कोई कोशिश नज़र नहीं आई. इसलिए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि ये क्लिप AI जनरेटेड हो सकती है. मेकर्स की तरफ से अब तक इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

# "मुझे धोखे में रखा, सलमान के खिलाफ़ नहीं जा सकता"

Advertisement

फिल्म 'काला हिरण' एक और विवाद में पड़ गई है. सीनियर एक्टर गोविंद नामदेव ने मेकर्स पर उन्हें भुलावे में रखने के आरोप लगाए हैं. अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा- "जैसे ही मैंने टीजर देखा, मैं हिल गया. ये फिल्म वैसी बिल्कुल नहीं है, जैसी बताई गई थी. हमें नहीं बताया गया था कि फिल्म में सलमान जैसे दिखने वाले एक किरदार को इस तरह दिखाया जाएगा. टीज़र देखकर मुझे लगा कि मुझसे सच छिपाकर मेरा इस्तेमाल किया गया है." उन्होंने बताया कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा अभी शूट होना बाकी है. लेकिन वो खुद को फिल्म से अलग कर रहे हैं, क्योंकि मेकर्स ने उन्हें धोखा दिया है. वहीं प्रोड्यूसर अमित जानी का कहना है कि गोविंद को पूरी स्क्रिप्ट पढ़ाई गई थी. उनके अग्रीमेंट में लिखा है कि वो इस मूवी को डीफ़ेम नहीं करेंगे. इसलिए अब मेकर्स उनके खिलाफ़ नोएडा कोर्ट में केस करेंगे.

# पहली बार विलन बनेंगे वरुण शर्मा

वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा को लेकर एक फिल्म बन रही है. टाइटल है 'नाम- टू लिव इज़ वॉर'. वीर ने सोशल मीडिया पर ये फिल्म अनाउंस की. इसमें वरुण शर्मा नेगेटिव रोल करेंगे. महेश भट्ट इस फिल्म के प्रेज़ेंटर हैं. संजय दत्त और मौनी रॉय स्टारर 'दी भूतनी' वाले सिद्धांत सचदेव इसे डायरेक्ट करेंगे.

# सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म कन्फर्म

सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म कन्फर्म हो गई है. राज निदिमोरू ने आइडल ब्रेन लाइव से चर्चा में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात की. इनमें एक हॉलीवुड फिल्म, एक सीरीज और एक हिंदी फिल्म है. ये सीरीज़ शाहिद कपूर की 'फर्ज़ी 2' और ये फिल्म सलमान वाली सुपरहीरो फिल्म मानी जा रही है.  

# लव रंजन की फिल्म में कार्तिक आर्यन-शरवरी?

लव रंजन जल्द ही एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इसमें वो कार्तिक आर्यन और शरवरी वाघ को कास्ट करना चाहते हैं. फिलहाल इसकी लिखाई का काम चल रहा है. स्क्रिप्ट पूरी होते ही पहले वो कार्तिक को नरेशन देंगे. और फिर अगस्त में शरवरी से मिलेंगे. दिसंबर में वो शूट शुरू करना चाहते हैं. 
 

वीडियो: SVC63 का सबसे बड़ा लीक? वायरल हुई सलमान के एक्शन सीक्वेंस की ब्लूप्रिंट शीट

Advertisement