The Lallantop

पति ने पत्नी के गले में जंजीर डालकर ताला लगा दिया, जानवरों की तरह बांधकर मारा

Madhya Pradesh woman chained branded: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को घर के खंभे से बांध दिया. आरोप है कि पति ने पीड़िता के शरीर को लोहे के सरिये से जलाया. इसके बाद महिला पूरी रात चलकर पुलिस थाने पहुंची.

Advertisement
post-main-image
महिला गले में बंधी जंजीरों के साथ ही पुलिस थाने पहुंची थी. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के छीपीपुरा गांव में मांगीबाई तंवर ने पति सरदार सिंह तंवर पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • यह घटना 10 जून को पति-पत्नी के बीच भोजन को लेकर बहस से शुरू हुई, जिसके बाद पति ने गुस्से में पत्नी को बांधने, जलाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, और पीड़िता के मेडिकल जांच में चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि पति ने उसे पूरी रात खंभे से बांधे रखा. गरम सरिये से जलाया. डंडे से मारा. पीड़िता ने किसी तरह खुद को जंजीरों से आजाद किया. 6 किलोमीटर पैदल चलकर पुलिस थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. महिला की FIR के आधार पर आरोपी पति सरदार सिंह तंवर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पीड़िता का नाम मांगीबाई तंवर है. ये घटना खिलचीपुर थाना क्षेत्र के छीपीपुरा गांव की है. इंडिया टुडे से जुड़े पंकज शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 जून को पति-पत्नी के बीच कथित तौर पर खाने को लेकर विवाद हुआ था. पीड़िता ने आरोपी को हाथ में खाना नहीं दिया. इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई. महिला का दावा है कि गुस्से में सरदार सिंह पेड़ की एक शाखा तोड़ लिया और उससे उसे मारना शुरू कर दिया. आरोपी ने पीड़िता को बार-बार थप्पड़ मारे.

बीच रास्ते से वापस ले आया पति

बताया गया कि घटना के समय सरदार सिंह ने शराब भी पी रखी थी. घरेलू हिंसा के बाद मांगीबाई ने पति के खिलाफ शिकायत करने का मन बनाया. वो उसी रात पुलिस स्टेशन के लिए निकल गई. लेकिन वो थाने पहुंच पाती, उससे पहले ही उसका पति हनुमान मंदिर के पास मिल गया. पीड़िता का आरोप है कि पति ने वहां भी उसके साथ मारपीट की और उसे घर ले आया.

Advertisement

फिर कथित तौर पर उसके गले में एक लोहे की जंजीर डालकर उसे जानवरों की तरह घर के खंभे से ताला लगाकर बांध दिया. महिला के अनुसार पति ने उससे कहा था, “अब देखता हूं तू मेरी रिपोर्ट करने थाने कैसे जाती है.”

महिला जब ये सब पुलिसवालों को बता रही थी उस समय उसके गले में जंजीर बंधी हुई थी. 

आरोप है कि इसके बाद सरदार तंवर ने गैस के चूल्हे पर लोहे का सरिया गरम करके महिला की कमर, कूल्हे और जांघ पर लगाया. उसे 24 घंटे बंधक बनाकर रखा. पति ने गांव में पंचायत बुलाकर उस पर झूठ बोलने और पुलिस में शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया, तो मांगीबाई ने उसकी बाद मान ली.

Advertisement
मेडिकल टेस्ट में कई जगह चोट के निशान

मगर जब आरोपी पंचायत के लिए लोगों को बुलाने गया, तो महिला को एक पत्थर दिखा. उसने वो पत्थर उठाया और ताले पर लगातार वार कर जंजीर का ताला तोड़ दिया. ताला टूटते ही वह घर से निकल गई. इसके बाद पीड़िता 6 किलोमीटर तक पैदल चलती रही. 12 जून की रात करीब 10 बजे खिलचीपुर थाने पहुंची. इस दौरान उसके गले में जंजीर बंधी थी.

पुलिस ने मांगीबाई के गले से जंजीर हटाई. उनका मेडिकल टेस्ट करवाया. जांच में उनके शरीर में चोटों के कई निशान मिले हैं. इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर पति सरदार सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

खिलचीपुर थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत ने बताया कि ये घटना एक सामान्य विवाद से शुरू हुई थी. पति के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा.

वीडियो: माता पिता और आईवीएफ से हुए जुड़वां बच्चों का DNA मैच नहीं हुआ

Advertisement