The Lallantop

जावेद मियांदाद ने पीएम मोदी के मां और बाप पर बेहद घटिया बात कही

कहा, वो इंडिया के खिलाफ़ मरने को तैयार हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया और पाकिस्तान के बीच में अन्ताक्षरी चल रही है. कभी ये टीम गाना गाती है तो कभी वो टीम. वहां का एक सिंगर पहले ही हमारे पाले में आ चुका है. अदनान सामी. गाने पर ऐक्टिंग करने वाले को पाकिस्तान भेजा जा चुका है. फ़वाद खान. लेकिन क्या है कि दोनों पाले के लोग हार मानने को तैयार नहीं हैं. हर कोई अपना-अपना राग छेड़ रहा है. हर कोई अपनी-अपनी देशभक्ति साबित कर रहा है. इंडियन भी और पाकिस्तानी भी. वाघा बॉर्डर पर तो पत्थरबाजी हो गयी. उधर से कबूतर आ रहे हैं. फ़ेक वीडियो भी आये हैं. और अब आया एक बयान. जावेद मियांदाद का. जावेद मियांदाद. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और वर्तमान में दाउद इब्राहिम के समधी. दाऊद इब्राहिम यानी इंडिया का मोस्ट वॉन्टेड. जावेद ने एक टीवी शो में अपना मुंह खोला तो ऐसा खोला कि जी किया कि जाके बंद करवा दें. और ऊपर से बोल ऐसा रहे थे कि कुछ समझ नहीं आ रहा था. एक भी सेंटेंस पूरा नहीं. न मालूम अंडे और काहे-काहे की बात कर रहे थे. शक हुआ कि कहीं ये कुकरी शो समझ के तो नहीं चले आये हैं. देखते हैं उन्होंने कहा क्या:
"देखिये इनको सबसे पहले तो आग लगी हुई है चाइना कॉरिडोर का जो है...मेन तो ये है...ये वजह है और इसकी...इस वजह से और बहुत से...जितने लोग मिले मैंने इससे पहले कहा न कि ये बड़ी आंखें हैं जो मिली हुई हैं और अंडे के साथ बड़े मिले हुए हैं. मैं इस वक़्त इंडिया की आवाम को ये मेसेज देना चाहता हूं कि देखें आप अपने अंडे...गंदे अंडे को आप...खुल के आयें, आप रोडों पर आयें आप एहतेसाब करें अपने आदमी का क्यूंकि वो तुम्हारा हक़ है. अगर आपके मुल्क में कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने ही वजह से आप लोगों को भी मरवाना चाहते हैं आप लोग ऐसे नहीं हैं. तो मेरी तो आपसे एक रिक्वेस्ट यही है कि पूरे इंडिया में...क्यूंकि हम खेलते रहे हैं क्रिकेट, मैं टूर करता रहा हूं मुझे पता है कि वहां के लोग जो हैं, आवाम जो है ऐसी नहीं है. मगर इनके ये जो नरिंदर मूदी साहब हैं इन्होंने जिस तरीके से... ये वो अंडे हैं के जिसकी मां का पता नहीं, बाप का पता नहीं और अंडा होता है. तो ये वो अंडा है...इसको किसी ने...ये किसकी गोद में या कहां खेल रहा है...मगर इसको ये नहीं पता ये किस कौम को ललकार रहा है जो हम तैयार बैठे हैं इन चीज़ों को. हम ऐसी मौत और ऐसी शहादत...हमारा हर आदमी पाकिस्तान का हर बच्चा-बच्चा चाहता है कि अल्लाह करे अगर हमें शहादत मिले, मौत मिले ये वाली मिले तो हम तो तैयार हैं. हम तो...मैं तो अभी भी कहता हूं के जब मौका मिले इनको टिट फॉर टैट...ये बड़ी यानी कि कमज़ोर हैं इनकी कोई आदमी नहीं है... कोई नहीं है..."
https://twitter.com/SAMAATV/status/781464742795837440

Advertisement
Advertisement