The Lallantop

जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को दिखा दिया कि वो ‘बुमराह’ किस लिए हैं!

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 3 विकेट लेने वाले बुमराह ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

Advertisement
post-main-image
मैच में 4 ओवरों में बुमराह ने 3 विकेट लिए. (फोटो- PTI)

जसप्रीत बुमराह. T20 World Cup में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुमराह ने दिखा दिया कि उन्हें स्टार्क, एंडरसन जैसे महान पेसर्स के साथ क्यों जोड़ा जाता है. जिस मैच में बाकी बॉलर्स हर ओवर में कम से कम 7 रन खा रहे हों, बुमराह जैसा बॉलर ही अलग हो सकता है. बुमराह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में रिकॉर्ड तो बनाया ही, लेकिन बात उनके इम्पैक्ट और वेरिएशन्स की ज्यादा होगी.

Advertisement
बॉलिंग ओपन की

अर्शदीप सिंह के साथ बॉलिंग ओपन करने आए बुमराह ने दूसरे ओवर में ही दिखा दिया कि वो नई गेंद से क्या कर सकते हैं. दूसरे ओवर की पांचवीं बॉल पर बुमराह ने क्विंटन डिकॉक को आउट किया. डिकॉक सिर्फ 6 रन बना पाए.

वो यहीं नहीं रुके. पारी के चौथे ओवर में बुमराह ने रिकलटन को अपनी वेरिएशन में फंसाया. रिकलटन स्लोअर बॉल में फंस गए. और मिड ऑफ पर पंड्या को आसान सा कैच दे दिया.

Advertisement
अर्शदीप को मिला फायदा

3 विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और ब्रेविस ने चौथे विकेट के लिए 97 रन जोड़े. एक वक्त लग रहा था कि टीम आसानी से 200 के पार स्कोर बना लेगी. लेकिन 17वें ओवर में अपना दूसरा स्पेल कराने आए बुमराह उसी लय में थे. इस ओवर में बुमराह ने सिर्फ 5 रन कंसीड किए.

बुमराह के इस ओवर की वजह से प्रेशर अफ्रीका पर था. 18वां ओवर कराने आए अर्शदीप सिंह को इसका फायदा मिला. ओवर की दूसरी बॉल पर अर्शदीप ने मार्को यानसन का विकेट लिया.

पारी का 19वां ओवर कराने आए बुमराह ने पहली तीन बॉलों पर 3 रन दिए. चौथी बॉल डॉट कराई. पांचवी बॉल पर बुमराह ने यॉर्कर से कॉर्बिन बॉश को फंसा लिया. और अपनी ही बॉल पर कैच कर लिया.

Advertisement
3.80 की इकोनॉमी

मैच में 4 ओवरों में बुमराह ने 3 विकेट लिए. और मात्र 15 रन दिए. उनकी इकोनॉमी 3.80 की रही. बुमराह के बाद अर्शदीप सिंह की इकोनॉमी सबसे बेहतर थी. उन्होंने 7 की इकोनॉमी से बॉलिंग की. वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 11 के ऊपर की इकोनॉमी से रन खाए.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में 3 विकेट लेने वाले बुमराह ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वो अब भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं. बुमराह के नाम अब 33 विकेट हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अर्शदीप सिंह हैं. उन्होंने 32 विकेट लिए हैं. इसके बाद आर अश्विन का नाम आता है. उन्होंने भी 32 विकेट लिए हैं.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह पर वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर उठे सवालों पर मोहम्मद सिराज ने ये जवाब दिया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement