The Lallantop

बुमराह की वापसी से सबसे बड़ा झटका हार्दिक को लगने जा रहा है!

इन दोनों को लेकर एशिया कप और वर्ल्ड कप में होगा बड़ा डिसीजन

Advertisement
post-main-image
एशिया कप और वर्ल्ड कप में बुमराह को सौंपी जा सकती है उपकप्तानी (फाइल फोटो)

Jasprit Bumrah भारत के नहीं, दुनिया के सबसे खतरनाक पेसर्स में से एक माने जाते हैं. सितंबर 2022 में इंजरी के बाद से ही भारतीय फ़ैन्स उनकी वापसी का इंतज़ार करते रहे हैं. और बुमराह ने एक मैच खेलकर भी दिखा दिया, क्यों लोग उनकी बॉलिंग के कायल हैं. पहले ओवर में ही दो विकेट लेकर बुमराह ने सबूत दे दिया कि इंजरी से उनकी काबिलियत पर थोड़ा भी असर नहीं पड़ा है. पर बुमराह की वापसी से टीम इंडिया का एक प्लेयर थोड़ा परेशान होगा. नाम है हार्दिक पंड्या.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आप सोच रहे होंगे, ऐसा क्यों? बुमराह तो बॉलर हैं, हार्दिक की जगह को बुमराह से कोई खतरा कैसे हो सकता है. पर बुमराह ने टीम में वापसी करते ही बॉलिंग के साथ एक और काम किया है. कप्तानी. और ऐसा पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया का ज़िम्मा बुमराह के कंधों पर हो. ख़ैर, पहले ये बता देते हैं, बुमराह की वापसी से हार्दिक को क्या दिक्कत हो सकती है.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से पंड्या ने लगातार टी20 फॉर्मेट में भारत की कमान संभाली है. अब आयरलैंड की सीरीज़ में ये काम बुमराह कर रहे हैं. और अच्छे से कर रहे हैं. पहले टी20 के बाद बुमराह के बॉलिंग चेंजेस की तारीफ हुई. एक फील्डिंग गलती को छोड़कर फ़ैन्स को किसी भी चीज़ से शिकायत नहीं है. बुमराह को 2 विकेट और कप्तानी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. इन सबके बीच एक BCCI सोर्स ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा है कि बुमराह को एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का डेप्यूटी बनाया जा सकता है. अब तक ऐसा माना जा रहा था कि हार्दिक पंड्या इसके अकेले दावेदार हैं. पिछले कुछ सीरीज़ में हार्दिक पंड्या वनडे में उपकप्तानी करते आए हैं.

Advertisement
BCCI की तरफ से क्या पता चला? 

पीटीआई से बात करते हुए BCCI सूत्र ने कहा,

'अगर आप कैप्टेंसी में सीनियोरिटी के लिहाज से देखें, तो बुमराह हार्दिक से आगे हैं. बुमराह ने 2022 में टेस्ट टीम की कप्तानी भी की है. वो वनडे टीम में भी उपकप्तान रह चुके हैं. हार्दिक से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ दौरे पर बुमराह वाइसकैप्टन थे. अगर बुमराह को एशिया कप और वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा का डेप्यूटी बना दिया जाता है, तो ये चौंकाने वाली बात नहीं होगी. आयरलैंड दौरे पर रुतुराज गायकवाड़ की जगह बुमराह को कैप्टेंसी सौंपने के पीछे एक बड़ी वजह है.'

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच जुलाई 2022 में खेला गया था. उस मैच में बुमराह ने भारत की कप्तानी की थी. बताते चलें, एशिया कप की टीम का चुनाव 21 अगस्त (सोमवार) को होना है. टीम के साथ ही कैप्टन और उपकप्तान के नाम की भी घोषणा की जाएगी.

Advertisement

उधर, हार्दिक की कप्तानी की बात करें तो IPL 2022 में नई टीम गुजरात टाइटन्स को टाइटल जिताने के बाद हार्दिक की टीम 2023 में भी फाइनल तक का सफर तय कर चुकी है. टीम इंडिया के लिए भी हार्दिक ने अच्छी कप्तानी की है. हालांकि, हाल ही में हार्दिक की टीम को वेस्ट इंडीज़ ने पांच मैच की टी20 सीरीज़ में 3-2 से हराया था. इस सीरीज़ के बाद हार्दिक पर सवाल खड़े किए गए थे. इन सबके बीच फ़ैन्स का एक तबका ऐसा भी है जो बुमराह की वापसी स्टार पेसर को उपकप्तान बनाने की मांग कर रहा है. 

वीडियो: जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ क्या कमाल का ओवर फेंक गए

Advertisement