हर्ष दुबे (Harsh Dubey) और गुरनूर बरार (Gurnoor Brar). इन दोनों क्रिकेटर ने भारत के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में डेब्यू किया. धर्मशाला में मैच शुरू होने से पहले हर्ष दुबे को सीनियर क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) ने कैप दी. वहीं, गुरनूर बरार को खुद कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कैप पहनाई. हर्ष दुबे भारत के 261वें और गुरनूर बरार 262वें ODI क्रिकेटर हैं. दोनों क्रिकेटर्स ने अपने डेब्यू ODI में इम्पैक्ट डाला. अपने डेब्यू ODI में दोनों ने 3-3 विकेट झटके.
डेब्यू हो तो ऐसा! गुरनूर और हर्ष के सामने पस्त हुआ अफगानिस्तान
हर्ष दुबे (Harsh Dubey) और गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) ने अफगानिस्तान के खिलाफ ODI डेब्यू किया. दोनों क्रिकेटर ने अपने पहले में काफी इम्प्रेस्ड किया. हर्ष ने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 3 विकेट लिए. वहीं, गुरनूर बरार को एक विकेट मिला.


अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू ODI में गुरनूर बरार बहुत असरदार दिखे. वह अफगानिस्तान की इनिंग्स का दूसरा ओवर डालने आए. यह गुरनूर का पहला ओवर था. इस ओवर की पहली 4 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ 2 रन दिए.
इस दौरान ओपनर इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज स्ट्रगल करते दिखे. गुरनूर ने पहले ओवर में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए प्लेयर्स को रूम नहीं दिया. इसके बाद, उन्होंने ओवर की 5वीं गेंद पर इब्राहिम जादरान को अपनी पेस में फंसा लिया.
गुरनूर ने लेंथ बॉल डाली. इब्राहिम ने इस गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश की. गेंद ने बैट का लीडिंग एज लिया और हवा में उठ गई. मिड ऑफ पर शुभमन गिल ने आसान कैच लपक लिया. इस तरह गुरनूर बरार को अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में विकेट मिल गया.
गुरनूर यहीं नहीं रुके. इसके बाद, उन्होंने पारी के अंतिम ओवर में राशिद खान और जियाउर रहमान को आउट किया. गुरनूर ने अपने डेब्यू ODI में 4.5 ओवर्स में 27 रन देकर 3 विकेट लिए.
दूसरे सबसे लंबे बॉलरगुरनूर बरार भारत के दूसरे सबसे लंबे बॉलर हैं. उनकी लंबाई 6 फुट 5 इंच है. वैसे भारत के सबसे लंबे बॉलर अबे कुरुविला हैं, जिनकी लंबाई 6 फुट 6 इंच है. टीम इंडिया के पूर्व पेसर पंकज सिंह भी 6 फुट 5 इंच लंबे हैं.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के क्रिकेटर को लोकल पुलिस ने कूटा! नईम हसन ने लगाए गंभीर आरोप
गुरनूर बरार रफ्तार के सौदागर हैं. वह लगातार 140+ की स्पीड से बॉलिंग करते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने कई गेंदें 145 से लेकर 148 kph की स्पीड से डालीं.
घरेलू क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंसगुरनूर बरार ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अपनी परफॉर्मेंस से काफी इम्प्रेस किया है. 2024-2025 रणजी सीजन में पंजाब की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 26 विकेट लिए थे. 2025-2026 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने अपनी बॉलिंग से जलवा बिखेरा. गुरनूर ने 6 मैचों में 10 विकेट लिए. उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से शुभमन गिल का काफी प्रभावित किया.
ऑलराउंडर हैं हर्ष दुबेहर्ष दुबे बॉलिंग ऑलराउर हैं. वह लेफ्ट हैंड स्पिनर के अलावा, लोअर ऑर्डर में बैटिंग भी करते हैं. पिछले कुछ समय से उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. रणजी ट्रॉफी 2024-2025 में उन्होंने सबसे ज्यादा 69 विकेट लिए थे. रणजी सीजन 2025-2026 में भी हर्ष दुबे ने इम्पैक्ट डाला. हालांकि, इस सीजन हर्ष दुबे सिर्फ 3 मैच खेले, जिनमें 14 विकेट लिए.
IPL 2026 में हर्ष दुबे SRH का हिस्सा थे. उन्होंने इस सीजन IPL में बेहतरीन बॉलिंग की. हर्ष ने SRH के लिए 11 मैचों में 13 विकेट लिए थे.
हर्ष का भी यादगार डेब्यूअफगानिस्तान के खिलाफ हर्ष का भी ODI डेब्यू यादगार रहा. शुरुआती ओवर्स में अफगानिस्तान के बैटर्स ने उन पर अटैक किया. अपोनेंट बैटर नहीं चाहते थे कि हर्ष अपनी लय पकड़ पाए. पहले 2 ओवर में हर्ष ने 26 रन दिए थे.
इसके बाद, हर्ष ने वापसी की. वह अफगानिस्तान की पारी का 17वां ओवर डालने आए. यह हर्ष का तीसरा ओवर था. ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने हशमतुल्लाह शाहिदी को फंसा लिया. हर्ष ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर गेंद डाली. शाहिदी इस गेंद पर स्लॉग स्वीप करने गए. लेकिन, वह बॉल के एंगल से मात खा गए. बॉल उनके मिडिल बैट पर नहीं आई. डीप में केएल राहुल ने आसान कैच लपक लिया.
हर्ष दुबे विकेट लेने में यहीं नहीं रुके. इसके बाद, उन्होंने अजमतुल्लाह ओमरजई और अल्लाह गजनफर को पवेलियन की राह दिखाई. इस तरह हर्ष दुबे ने अपने डेब्यू ODI में 5 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट लिए.
मैच में क्या हुआ?वहीं, मैच की बात करें तो अफगानिस्तान की तरफ से ओपनर रहमनुल्लाह गुरबाज ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने महज 51 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और इतने ही छक्के लगाए. हालांकि, उनके अलावा कोई बैटर नहीं चला. नतीजा, अफगानिस्तान की पूरी टीम 194 रन पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान दोनों डेब्यूटेंट्स ने 3-3 विकेट चटकाए. अर्शदीप और नीतीश को भी दो-दो सफलताएं मिलीं.
195 रन के टारगेट को चेज करते हुए टीम इंडिया की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रनों की पारी खेेेेली. इस दौरान उन्हें पहले ईशान किशन और अंत में केेेएल राहुल का पूरा साथ मिला. केएल ने नाबाद 39 रन बनाए. वहीं, किशन ने 3 साल बाद इस फॉर्मेट में वापसी करते हुए 34 रन बनाए. वहीं, ओपनर रोहित शर्मा 16 रन बना सके. वो रन आउट हो गए.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?














