The Lallantop

प्रभास की 'कल्कि 2' में वैष्णो देवी का रोल करेंगी आलिया भट्ट!

'कल्कि 2' के लिए आलिया ने 5 दिनों की शूटिंग कर ली है. अगले शेड्यूल में शूट होंगे उनके ज़रूरी सीन्स.

Advertisement
post-main-image
सितंबर से 'कल्कि 2' का अगला शेड्यूल शुरू होगा. उसमें आलिया के मेजर सीक्वेंसेज़ हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'कल्कि 2' में आलिया भट्ट देवी त्रिकुटा का किरदार निभा सकती हैं, जिसके मेजर शेड्यूल सितंबर में शुरू होगा और उन्होंने हैदराबाद में पहले पांच दिन शूट किया है।
  • आलिया भट्ट की कास्टिंग इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के पात्र की जगह नहीं है बल्कि वे एक अलग किरदार में हैं, और मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
  • 'लव एंड वॉर' फिल्म का अंतिम शेड्यूल 18 जून से शुरू होगा जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल के साथ एक ग्रैंड सॉन्ग सीक्वेंस शूट किया जाएगा।

Prabhas स्टारर Kalki 2 में Alia Bhatt किस तरह का किरदार निभा सकती हैं? Salman Khan के Black Buck Poaching Case पर बनी Kaala Hiran छोड़ कर Govind Namdev किस मुसीबत में पड़ गए हैं? Ranbir Kapoor और Vicky Kaushal स्टारर Love & War का अंतिम शेड्यूल कब शुरू होगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'कल्कि 2' में देवी त्रिकुटा का पात्र करेंगी आलिया भट्ट?

'कल्कि 2' में आलिया भट्ट को कास्ट किए जाने की ख़बरे हैं. तेलुगु चित्रालु के मुताबिक आलिया ने पिछले महीने हैदराबाद में 'कल्कि 2' के लिए पांच दिन शूट किया. अब सितंबर से फिल्म का अगला शेड्यूल शुरू होगा. उसमें आलिया के मेजर सीक्वेंसेज़ हैं. रिपोर्ट के मुताबिक आलिया ने फिल्म में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस नहीं किया है. वो सुमति नहीं, बल्कि किसी दूसरे किरदार में कास्ट की गई हैं. इंटरनेट पर पढ़ने में आ रहा है कि आलिया देवी त्रिकुटा यानी वैष्णो देवी का पात्र करेंगी. भारतीय ग्रंथों में लिखा है कि भगवान राम जब माता सीता को लेने लंका जा रहे थे, तब उन्हें समुद्र किनारे तप करती त्रिकुटा मिलीं. श्रीराम ने उन्हें त्रिकूट पर्वतमाला की गुफ़ा में तपस्या करने को कहा. और आश्वासान दिया कि भविष्य में उनका कल्कि अवतार उनसे मिलने आएगा. मेकर्स ने अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है. मगर ये थ्योरी फिल्म के सब्जेक्ट के साथ फिट बैठ रही है. फिल्म की लीड साई पल्लवी को बताया जा रहा है. मगर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.

Advertisement

# वाग्नर मोरा की 'दी लास्ट हाउस' का ट्रेलर रिलीज़

वाग्नर मोरा और ग्रेटा ली स्टारर फिल्म 'दी लास्ट हाउस' का ट्रेलर आया है. ये एक सर्वाइवल थ्रिलर है. इसमें कुछ परिवार सालों तक घर से बाहर नहीं निकल पाते. न वो दरवाज़ा खोल कर निकल पाते हैं, न ही शीशे तोड़कर. घर के आसपास जंगल बन जाता है. जंगली जानवर आने लगते हैं. लोग सालों तक इसी तरह सर्वाइव करते हैं. लुई लटरियर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी.

# गोविंद नामदेव पर 50 लाख का जुर्माना!

Advertisement

एक्टर गोविंद नामदेव ने 'काला हिरण' छोड़ दी है. उनका कहना है कि मेकर्स ने उन्हें कहानी को लेकर धोखे में रखा. प्रोड्यूसर अमित जानी का कहना है कि उन्हें पूरी स्क्रिप्ट पढ़ाई गई थी. इसीलिए उन्होंने गोविंद नामदेव को लीगल नोटिस भेज दिया है. सोशल मीडिया पर इस नोटिस की जानकारी देते हुए अमित ने कहा, "उन्हें 7 दिन के अंदर पब्लिकली माफी मांगनी होगी. साथ ही प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपए का हर्जाना देना होगा. वरना उनके खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी." इस मामले में अब तक गोविंद नामदेव की तरफ़ से कोई बयान नहीं आया है.

# कार्तिक की 'कैप्टन इंडिया' में कैमियो करेंगी कियारा?

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में कियारा आडवाणी के कैमियो की ख़बर है. बॉली गप नाम के X पेज के मुताबिक वो इस फिल्म के फ्लैशबैक में नज़र आएंगी. इसकी शूटिंग भारत और मोरक्को में होगी. 'चक दे इंडिया' वाले शिमित अमीन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 13 अगस्त 2027 को रिलीज़ होगी.

# अमित राय की 'धर्म' में पंकज त्रिपाठी का कैमियो

'ओ माय गॉड 2' के डायरेक्टर अमित राय अपनी अगली फिल्म बना रहे हैं. टाइटल है 'धर्म'. ये एक कुत्ते पर आधारित फिल्म है. चाइल्ड एक्टर माही राय, गीता अग्रवाल और राजेश कुमार इस फिल्म में ज़रूरी किरदारों में हैं. पिंकविला के मुताबिक पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो करेंगे. चर्चा है कि ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज़ होगी.

# 18 जून से शुरू होगा 'लव एंड वॉर' का फाइनल शेड्यूल

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' का आखिरी शेड्यूल 18 जून से शुरू होगा. मिड-डे के मुताबिक इस शेड्यूल में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल के साथ एक ग्रैंड सॉन्ग सीक्वेंस शूट होगा. बैकग्राउंड में तकरीबन 200 डांसर्स रहेंगे. मुंबई की रॉयल पाम्स एस्टेट पर इस गाने के लिए बड़ा भारी सेट लगाया गया है. ये गाना इस फिल्म का मेजर हाईलाइट बताया जा रहा है.

वीडियो: 'कल्कि 2' की कहानी का खुलासा, प्रभास करेंगे 3 धांसू रोल!

Advertisement