The Lallantop

शाहरुख की 'किंग' की आंधी में ढेर हो गई 'टॉक्स‍िक', 'स्पिरिट', 'रामायण'!

साल की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में 'किंग' टॉप पर. पब्लिक में शाहरुख खान की फिल्म का क्रेज़ सबसे ज्यादा.

Advertisement
post-main-image
IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में 'किंग' नंबर वन पर है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' ने IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में 'रामायण', 'टॉक्सिक' और 'स्पिरिट' को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
  • रामायण फिल्म का बजट सोशल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 4800 करोड़ से बढ़कर लगभग 5000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जिसका कारण अधिक वैएफएक्स उपयोग और रीशूट बताया गया है।
  • 'किंग' की लोकप्रियता और 'रामायण' के बढ़ते बजट के बीच यह देखा जाएगा कि ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर किस तरह प्रदर्शन करेंगी और दर्शकों की प्रतिक्रिया क्या होगी।

Shahrukh Khan की King ने Ramayana, Toxic और Spirit को किस मामले में पीछे छोड़ दिया है? Arshad Warsi और Veer Hirani स्टारर Pritam and Pedro का Trailer कैसा है? क्या Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana का Budegt 4000 करोड़ से भी आगे निकल गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें :

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'किंग' ने 'स्पिरिट', 'टॉक्सिक', 'रामायण' को पछाड़ा!

'रामायण', 'टॉक्सिक', 'स्पिरिट' और 'किंग'... ये सभी आने वाले समय की बड़ी और मोस्ट एंटिसिपेटेड इंडियन फिल्में हैं. 'रामायण' तो स्केल और बजट सहित हर नज़रिए से सबसे बड़ी फिल्म है. मगर शाहरुख खान की 'किंग' 'रामायण' सहित इन सभी फिल्मों से आगे निकल गई है. IMDb की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में 'किंग' नंबर वन पर है. 'रामायण' ने सेकेंड पोजिशन पर जगह बनाई है. तीन नंबर पर थलपति विजय की 'जन नायगन' है. प्रभास की 'स्पिरिट' इस फेहरिस्त में चौथे मक़ाम पर है. पांचवें पायदान पर यश की 'टॉक्सिक' है. छठे पर सलमान खान की 'मातृभूमि' और सातवें नंबर पर YRF स्पाय यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फ़ा' है. IMDb के मुताबिक़ 'किंग' का क्रेज़ पब्लिक में सबसे ज्यादा है. वहीं दूसरी तरफ़ बुक माय शो पर 'टॉक्सिक' सबसे आगे है. इसके लिए पांच लाख 97 हज़ार लोगों ने इंट्रेस्टेड मार्क किया है. और 'किंग' के लिए 73 हज़ार इंट्रेस्टेड मार्क्स हैं. जो 'टॉक्सिक' से कई गुना कम है. हालांकि ये क्लोज्ड ग्रुप से मिले रुझान हैं. कौन सी फिल्म क्या कारनामा करेगी, ये तो टिकट खिड़की पर ही पता लगेगा.

Advertisement

# 'दी लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' में आन्या टेलर की एंट्री

'दी लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: दी हंट फॉर गॉलम' का प्रोडक्शन फुल स्पीड में चल रहा है. वॉर्नर ब्रदर्स की पोस्ट के मुताबिक इसमें आन्या टेलर-जॉय को भी कास्ट कर लिया गया है. वो इस फिल्म में सेरेन नाम की एल्फ का रोल करेंगी. इयन मक्केलेन, एलाइज़ा वुड, ली पेस और एंडी सर्किस फिल्म की रिटर्निंग कास्ट में शामिल हैं. इनके साथ केट विंसलेट और लियो वुडॉल भी इस फ्रैंचाइज़ का हिस्सा बन गए हैं. एंडी सर्किस के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 17 दिसंबर 2027 को रिलीज़ होगी.

# 'रामायण' वालों को 4000 करोड़ भी कम पड़ गए?  

Advertisement

'रामायण' के बारे में जिस बात ने सबसे ज्यादा चौंकाया, वो है इसका बजट. चार हज़ार करोड़ रुपये. इतनी रकम में A-लिस्टर्स के साथ दर्जनभर फिल्में बन जाएं. मगर ख़बर है कि 'रामायण' वालों को चार हज़ार करोड़ भी कम पड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है 'रामायण' के बजट में हज़ार करोड़ रुपये का इज़ाफ़ा करना पड़ गया है. और इसके लिए मेकर्स ही ज़िम्मेदार बताए जा रहे हैं. सिनेमा अनसेंसर्ड नाम के X पेज के मुताबिक मेकर्स ने ज्यादातर सीन रियल लोकेशंस के बजाय ग्रीन स्क्रीन पर शूट किए. लॉजिस्टिकल इश्यूज़ के चलते कुछेक सीन ही रियल लोकेशंस पर फिल्माए गए. लगभग पूरी फिल्म स्टूडियो में बने LED वॉल्यूम स्टेजेस पर शूट हुई. जंगल और नदियों के सीन से लेकर लंका तक पुल बनाने वाला वानर सेना वाला पूरा सीक्वेंस भी स्टूडियो में तैयार हुआ. इस तरह VFX डिपेंडेंसी बढ़ गई. सूत्रों से चर्चा के आधार पर इस रिपोर्ट में लिखा गया, "फिल्म 4800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. और बचा हुआ काम देखते हुए अनुमान है कि जल्द ही लागत पांच हज़ार करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी." इसमें रीशूट का भी योगदान है. टीज़र रिलीज़ के बाद मेकर्स को जो सुझाव मिले, उन पर अमल किया गया. और कुछ सीक्वेंसेज़ रीशूट हुए. इससे भी प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ी. फिलहाल अयोध्या और किष्किंधा वाले सीक्वेंसेज़ पर डिजिटल रीवर्क हो रहा है. रियल लोकेशंस के लुक एंड फील से अलग तरह का रोमांच पैदा होता है. ऐसे में यदि ये बातें सही हैं, तो 'रामायण' की पिक्चर क्वालिटी में वो ग्लिच महसूस हो सकते हैं, जो टीज़र में हुए थे. हालांकि अब तक मेकर्स ने इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है.

# चिरंजीवी के साथ बनने वाली थी 'दी फैमिली मैन'

'दी फैमिली मैन' का नाम आते ही मनोज बाजपेयी का चेहरा उभरता है. मगर वो इस शो के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. आइडल ब्रेन लाइव पॉडकास्ट पर राज निदिमोरू ने बताया कि इसे वो तेलुगु फीचर फिल्म के तौर पर बनाने वाले थे. और कहानी चिरंजीवी को ध्यान में रखते हुए लिखी गई थी. मगर फिर इसे सीरीज़ में तब्दील करने का फैसला लिया गया. और फिर मनोज बाजपेयी इससे जुड़े. उन्होंने बताया कि 'दी फैमिली मैन' के चौथे सीज़न पर काम तेज़ी से चल रहा है. इस बार स्केल पिछले सभी सीज़ंस से बड़ा है.  

# राजू हीरानी की 'प्रीतम एंड पेड्रो' का ट्रेलर आया

राजकुमार हीरानी के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज़ 'प्रीतम एंड पेड्रो' का ट्रेलर आया है. अरशद वारसी इसमें पेड्रो गोंज़ाल्वेज़ नाम के पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में हैं. और राजकुमार हीरानी के बेटे वीर के किरदार का नाम प्रीतम पार्कर है. पेड्रो को क्राइम ब्रांच से साइबर सेल में पनिशमेंट ट्रांसफर मिला है. वहीं, प्रीतम टेक जीनियस है. प्रीतम और पेड्रो को साइबर फ्रॉड के ज़रिए हुई एक बच्चे की किडनैपिंग का केस दिया गया है. और किडनैपर मार्टिन के रोल में हैं विक्रांत मैसी. उनके अलावा बोमन ईरानी, मोना सिंह और सत्यदीप मिश्रा भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज़ 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगी.

# पृथ्वीराज के साथ बनेगी धर्मा की पहली मलयालम फिल्म

धर्मा प्रोडक्शंस ने मलयालम सिनेमा में भी कदम रख दिया है. शुरुआत होगी एक मायथोलॉजी फिल्म से, जिसका टाइटल है 'ओडियां: द ऐज ऑफ इल्यूज़न'. पृथ्वीराज सुकुमारन और मंजू वॉरियर इसमें लीड रोल करेंगे. पृथ्वीराज प्रोडक्शंस इस फिल्म को को-प्रोड्यूस करेगा. 'भूतकालम्' और 'ब्रह्मयुगम्' वाले राहुल सदासिवन इसके डायरेक्ट हैं. 

वीडियो: ‘किंग’ VS ‘टॉक्सिक’! साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस युद्ध?

Advertisement