The Lallantop

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व बीजेपी विधायक गिरफ्तार, सीनियर नेता को 'VIP' बताया था

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित ऑडियो क्लिप विवाद में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम की शिकायत पर ये गिरफ्तारी हुई है. दुष्यंत गौतम ने राठौड़ पर इमेज खराब करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
post-main-image
अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो विवाद में सुरेश राठौड़ को गिरफ्तार किया गया है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तराखंड पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी साजिश के आरोप में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को गिरफ्तार किया है।
  • उत्तराखंड पुलिस ने सुरेश राठौड़ को दुष्यंत गौतम को फंसाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया, जो एक वायरल ऑडियो क्लिप से जुड़ा विवाद है।
  • गिरफ्तारी के बाद सुरेश राठौड़ को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि इस मामले की जांच और अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।

उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी केस. इससे जुड़ा एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था. इसमें कथित VIP का जिक्र था. इसे बीजेपी के एक बड़े और सीनियर नेता से जोड़ा गया. दावा किया गया कि ये 'VIP' दुष्यंत गौतम थे. अब इस विवाद में उत्तराखंड पुलिस ने पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौड़ को गिरफ्तार किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दुष्यंत गौतम की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि सुरेश राठौड़ को सीनियर बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम को अंकिता भंडारी हत्याकांड में फंसाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. राठौड़ को डालनवाला थाना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की जॉइंट टीम ने हरिद्वार के बुग्गावाला इलाके से गिरफ्तार किया. 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने 5 जनवरी को देहरादून के डालनवाला पुलिस स्टेशन में शिकायत लिखवाई थी. उन्होंने आरोप लगाया,

Advertisement

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने कुछ राजनीतिक दलों के साथ मिलकर मनगढंत ऑडियो और वीडियो क्लिप बनाने और सर्कुलेट करने की साजिश रची, ताकि मुझे, मेरी पार्टी और कुछ सीनियर पदाधिकारियों को बदनाम किया जा सके.

19 साल की अंकिता भंडारी ऋषिकेश के वनंतारा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं. 18 सितंबर, 2022 को रिसॉर्ट के मैनेजर पुलकित आर्य ने उनकी हत्या कर दी थी. पुलकित पूर्व बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है.

उर्मिला सनावर ने शेयर किया था ऑडियो क्लिप

Advertisement

दिसंबर 2025 में उर्मिला सनावर ने सुरेश राठौड़ के साथ हुई कथित बातचीत की एक ऑडियो क्लिप शेयर की. इस क्लिप के हवाले से ये संकेत दिया गया कि दुष्यंत गौतम का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ा हुआ था. उर्मिला सनावर सुरेश राठौड़ की पत्नी होने का दावा करती हैं. पहले तो सुरेश राठौड़ ने भी ये बात मानी थी, जिसके बाद बीजेपी ने उनको पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. क्योंकि वे पहले से शादीशुदा था. बाद में राठौड़ ने इस शादी से इनकार कर दिया.

दुष्यंत गौतम ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फर्जी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग पोस्ट और सर्कुलेट किया. इसके पीछे उनका मकसद अशांति, अव्यवस्था और दंगे भड़काना था. इस साल जनवरी में सीनियर बीजेपी नेता ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की. 

इसमें उन्होंने सनावर, राठौड़ और विपक्षी दलों पर मानहानि का आरोप लगाया. कोर्ट ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को हत्या से गौतम का नाम जोड़ने वाली सोशल मीडिया पोस्ट 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया था. वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद हरिद्वार और देहरादून में कई FIR दर्ज की गईं.

राठौड़ के खिलाफ जबरन वसूली का भी मामला

SSP देहरादून, परमेंद्र डोभाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मामले की जांच के दौरान लिए गए गवाहों के बयान, सबूत और दूसरे फैक्ट्स के आधार पर सुरेश राठौड़ के खिलाफ जबरन वसूली का मामला भी बनता है. उत्तराखंड पुलिस ने एक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 14 जून को सुरेश राठौड़ को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने राठौड़ को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

वीडियो: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी के सामने अंकिता भंडारी के माता-पिता का छलका दर्द

Advertisement