The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहला इतना बड़ा झटका झेल पाएगी टीम इंडिया?

जसप्रीत बुमराह का टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबले खेल पाना मुश्किल.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह (फोटो - PTI)

जसप्रीत बुमराह. BCCI ने 10 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज़ से इनका नाम वापस ले लिया था. अब खबर है कि बुमराह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे और T20I सीरीज़ का हिस्सा भी नहीं होंगे. और इसी के साथ वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मुकाबले भी मिस करेंगे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्रिकइंफों के अनुसार, बुमराह को मैच तैयारियों से पहले कमर में तकलीफ हुई थी. जिसके बाद मैनेजमेंट ने बिना कोई चांस लेते हुए वनडे सीरीज़ से उनका नाम वापस ले लिया. इसके साथ ये फैसला स्टार पेसर का वर्कलोड देखते हुए लिया गया क्योंकि बुमराह को आगे ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट, एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप भी खेलना है. 

हालांकि, इससे पहले बुमराह को श्रीलंका सीरीज़ में NCA (नेशनल क्रिकेट एकेडमी) से हरी झंडी मिलते ही टीम में शामिल कर लिया गया था. लेकिन अब इंडियन टीम के फिजियो और सपोर्ट स्टाफ बुमराह के साथ जल्दबाजी नहीं करना चाहते. क्योंकि बुमराह की फिटनेस को लेकर टीम इंडिया एक बार बड़ा नुकसान झेल चुकी है. याद रहे कि बुमराह को घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ मुकाबले खेलकर ही स्ट्रेस फैक्चर हो गया था. और वो वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे. 

Advertisement

#अब कब लौटेंगे बुमराह? 

रिपोर्टस की मानें तो बुमराह की वापसी अब टल गई है. बुमराह शायद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब आखिरी दो टेस्ट का ही हिस्सा बन पाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, 

‘पिछले हफ्ते NCA में टेस्ट को पास करने के बाद, बुमराह ने मुंबई में NCA के स्पोर्ट्स साइंस विंग के प्रमुख नितिन पटेल के सामने नए बॉलिंग टेस्ट दिए. इन टेस्ट और स्कैन के रिजल्ट के बाद यह तय किया गया है कि बुमराह को और रिहैब का समय चाहिए.’ 

Advertisement

इसके साथ टेस्ट में ये भी बताया गया कि बुमराह को फिर से गेंदबाजी शुरू करने में कम से कम तीन हफ्ते का आराम और लगेंगे. उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज़ के पहले हॉफ से बाहर कर दिया गया है.

बताते चलें, इस बीच टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ने भी बुमराह पर बात की थी. श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले से पहले हुई प्रेस कॉफ्रेंस में उन्होंने कहा, 

‘यह उनके [बुमराह] साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. इस पूरे समय उन्होंने NCA में बहुत मेहनत की है. जब वह पूरी तरह से फिट हो गए, उन्होंने गेंदबाजी शुरू कर दी और सब कुछ, मुझे लगता है कि पिछले दो दिनों में यह घटना हुई कि उनको अपनी पीठ में थोड़ी जकड़न महसूस हुई थी. यह कोई बड़ी बात नहीं है, यह सिर्फ जकड़न है. 

लेकिन जब बुमराह कुछ कहते हैं तो हमको बहुत ज्यादा सतर्क होना पड़ता है. मैंने सोचा कि हमारे लिए उस समय यह निर्णय लेना महत्वपूर्ण था कि उन्हें टीम से बाहर किया जाए. जब हमने उनका नाम टीम में शामिल किया था, वह अपना वर्कलोड मैनेज करने की प्रोसेस में थे. हमको उनके साथ बहुत सावधान रहने की जरुरत है. 

उनको T20 वर्ल्ड कप से पहले बहुत बड़ी इंजरी हुई थी. तो इसलिए हमें सावधान रहने की जरुरत है.’ 

बताते चलें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच की टेस्ट सीरीज़ 9 फरवरी 2023 से शुरू होगी.
 

वीडियो: बाबर आज़म ने Pak vs NZ के ODI से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में आख़िर दे दिया जवाब

Advertisement