IPL 2027 से पहले स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलने वाले कुलदीप अगले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम में दिख सकते हैं. इतना ही नहीं, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के भी LSG छोड़ने की खबर है.
ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स आएंगे! IPL 2027 में कुलदीप यादव की टीम भी बदलेगी
Delhi Capitals के लिए 5 सीजन खेलने वाले Kuldeep Yadav अगले सीजन टीम का साथ छोड़ सकते हैं. उनके LSG में जाने की खबर है.


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कुलदीप और ऋषभ को लेकर अभी कोई फाइनल डील नहीं हुई है. आने वाले दिनों में इस पर ठप्पा लगने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार ऋषभ पंत अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते दिख सकते हैं.
इस पूरे मामले पर अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई ऑफिशियली बयान जारी नहीं किया गया है.
IPL 2026 खत्म होने के कुछ दिन बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ दी थी. तब से ऐसा कहा जा रहा है कि पंत अगले सीजन किसी दूसरी टीम से खेलेंगे. वैसे भी, लखनऊ के साथ उनका सफर कुछ खास नहीं रहा. उनके कप्तान रहते LSG प्लेऑफ्स में क्वालीफाई नहीं कर पाई.
पंत के कप्तानी छोड़ने पर LSG के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने कहा था,
ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने के लिए फ्रेंचाइजी को अप्रोच किया था. हमने उनकी रिक्वेस्ट मान ली. ये फैसले कभी आसान नहीं होते. हम शुक्रगुजार हैं कि ऋषभ पंत को ड्रेसिंग रूम में कप्तान के तौर पर लाए. अब हमारा फोकस टीम को दोबारा रिबिल्डिंग करने पर होगा.
ऋषभ पंत IPL हिस्ट्री के सबसे महंगे प्लेयर हैं. IPL 2025 के ऑक्शन में LSG ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह दो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ रहे. IPL 2025 में उन्होंने 14 मैचों में 269 रन बनाए. जबकि, IPL 2026 में पंत इतने ही मैचों में 312 रन ही बना पाए. IPL 2025 में लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल पर सातवें, और 2026 में 10वें नंबर पर रही.
ये भी पढ़ें: ‘यशस्वी को कम मौके मिले…’, कोच ने क्यों कही मोमेंटम टूटने की बात?
असर नहीं डाल पाए कुलदीपIPL 2026 में कुलदीप यादव भी बेअसर रहे. वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए 12 मैचों में सिर्फ 10 विकेट ले पाए. इस सीजन कुलदीप ने काफी रन्स भी कंसीड किए. IPL 2026 में उनकी इकॉनमी 10.30 की रही.
2022 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेकुलदीप यादव 2022 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे. IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. IPL 2025 के ऑक्शन से पहले DC ने कुलदीप को 13 करोड़ 25 लाख रुपये में रिटेन किया था.
कुलदीप यादव अब तक 5 सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं. कुलदीप ने IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 72 विकेट लिए हैं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले















