The Lallantop

एशियन गेस्म सेलेक्शन में भेदभाव! मनिका बत्रा ने पीएम मोदी से क्या अपील की?

Manika Batra कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में उन्होंने शरत कमल के साथ मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

Advertisement
post-main-image
मनिका बत्रा को एशियन गेम्स के भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. (फोटो- AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है, और उनकी जगह श्रीजा अकुला को टीम में चुना गया है।
  • टीटीएफआई ने टीम चयन में घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग न लेने को मनिका बत्रा के न चयन का प्रमुख कारण बताया है, जिसके कारण उनकी राष्ट्रीय रैंकिंग प्रभावित हुई।
  • मनिका बत्रा ने प्रधानमंत्री, खेल मंत्री और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और हस्तक्षेप करने की अपील की है।

टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा (Manika Batra) को एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है. जिसके बाद स्टार पैडलर ने टीम सेलेक्शन के प्रॉसेस पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने सेलेक्शन में भेदभाव का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, मनिका ने सेलेक्शन के मामले में पीएम पीएम मोदी से हस्तक्षेप की अपील कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मनिका के मुताबिक, टीम से बाहर करने पर उन्हें कोई ठोस कारण नहीं बताया गया. टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) ने मनिका की जगह श्रीजा अकुला को टीम में शामिल किया है.

मनिका बत्रा ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्पोर्ट्स मिनिस्टर मनसुख मांडविया और इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) से हस्तक्षेप करने की अपील की है. मनिका का कहना है कि पीएम मोदी, खेल मंत्री और IOA सेलेक्शन प्रोसेस में ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित करें.

Advertisement

मनिका बत्रा ने X पर पीएम मोदी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और IOA को टैग करके लिखा,

एशियन गेम्स 2026 की टीम में मेरा सेलेक्शन न होना बहुत निराशाजनक है. मुझे इसका कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है. सेलेक्शन प्रॉसेस की एकरूपता पर सवाल उठते हैं. पिछले  एशियन गेम्स सेलेक्शन में जिन मानकों और नियमों के अपनाया गया था. इस बार मेरे बारे में अलग तरीके से क्यों लागू किए गए? अगर नियम वही थे, तो मेरे साथ अलग व्यवहार क्यों किया गया? इस पर क्लैरिटी की जरूरत है.

undefined

51वीं रैंक

मनिका बत्रा इंटरनेशनल टेबिल टेनिस फेडरेशन (ITTF) की 51वीं रैंक्ड प्लेयर हैं. इसके बावजूद, उन्हें TTFI ने एशियन गेम्स 2026 में टीम में जगह नहीं दी. 31 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी को मेन स्क्वॉड के बजाय, रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में स्वस्तिका घोष के साथ रखा गया है.

Advertisement
मनिका को टीम में नहीं शामिल करने की वजह

मनिका को एशियन गेम्स के स्क्वॉड में शामिल नहीं करने की वजह डोमेस्टिक कॉम्पिटिशन में उनकी गैरमौजूदगी है. डोमेस्टिक इवेंट्स में भाग नहीं लेने की वजह से वह TTFI की रैंकिंग में शामिल नहीं हैं. टीम में उनका चयन न होने की यही सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: हर्षित राणा की सरप्राइज एंट्री, अफगानिस्तान के खिलाफ खेल सकते हैं!

TTFI की सेलेक्शन प्रॉसेस?

TTFI सेलेक्शन सिस्टम इंटरनेशनल और नेशनल दोनों रैंकिंग को वेटेज देता है. 2023 की पॉलिसी के मुताबिक, 50 परसेंट वेटेज नेशनल रैंकिंग को और 40 परसेंट वेटेज वर्ल्ड रैंकिंग को दिया जाता है. जबकि, 10 परसेंट वेटेज सेलेक्शन कमेटी के फैसले को दिया जाएगा.

टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सेलेक्शन प्रोसेस का बचाव किया है. TTFI के मुताबिक,

सेलेक्शन प्रॉसेस यह इंश्योर करता है कि भारत के सबसे हाईएस्ट रैंक वाले, लगातार अच्छी परफॉर्मेंस करने वाले प्लेयर्स को एशियन गेम्स में देश को रिप्रेजेंट करने का मौका मिले.

मनिका बत्रा कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. साल 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में उन्होंने शरत कमल के साथ मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. 

20वें एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आईची-नागोया (Aichi-Nagoya) में खेले जाएंगे. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement