The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Jasprit Bumrah hits back at his critics who raised his commitment for the Indian cricket team

"अगर कुत्ते के भौंकने पर..." - बुमराह ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है

पीठ की चोट कारण वर्ल्ड कप से बाहर हुए बुमराह

Advertisement
pic
6 अक्तूबर 2022 (अपडेटेड: 6 अक्तूबर 2022, 11:58 PM IST)
Jasprit Bumrah, Trolls, T20 world cup
जसप्रीत बुमराह ने दिया करारा जवाब (AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah). भारतीय पेस बैटरी के सबसे बड़े हथियार माने जाने वाले बुमराह T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. वो पीठ की चोट के चलते इस मेगा इवेंट से दूर रहेंगे. टीम से बाहर होने के बाद बुमराह की लगातार आलोचना की जा रही है. आलोचक टीम इंडिया में उनके समर्पण को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं. जिसके बाद टीम इंडिया के इस फास्ट बोलर ने उन्हें करारा जवाब दिया है.

#Bumrah ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है.  फास्ट बोलर ने अपने इंस्टा स्टोरी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का एक प्रसिद्ध स्टेटमेंट शेयर किया, जिसमें लिखा था,

‘अगर आप हर कुत्ते के भौंकने पर रुकेंगे और पत्थर फेंकेंगे तो आप अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएंगे.’

इस साल जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर बुमराह चोटिल हो गए थे. लिमिटेड ओवर सीरीज के दौरान उन्हें पीठ में चोट लग गई थी. जिस कारण वो एशिया कप में टीम से दूर रखा गया था, ताकि वो पूरी तरह से ठीक होकर T20 वर्ल्ड के लिए तैयार हो जाएं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज़ में बुमराह ने वापसी की. 3 मैच की सीरीज़ में 2 मैच खेलने के बाद ही वो फिर से चोटिल हो गए और इस वजह से उन्हें वर्ल्ड कप से भी बाहर होना पड़ा

# चोट के बाद Bumrah ने तोड़ी थी चुप्पी

इससे पहले मंगलवार, 4 अक्टूबर को T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बुमराह का पहली बार बयान सामने आया था. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए इंडियन क्रिकेट फैन्स से अपने मन की बात शेयर की. ट्विटर पर एक मैसेज में जसप्रीत बुमराह ने कहा, 

‘मैं बहुत दुखी हूं क्योंकि मैं इस बार T20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हो पाऊंगा. लेकिन मैं अपने चाहने वालों की शुभकामनाओं और सहयोग का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. अपनी रिकवरी के दौरान मैं घर बैठकर ही ऑस्ट्रेलिया में टीम के अभियान को सपोर्ट करता रहूंगा.'

बुमराह के बाहर होने से टीम इंडिया की मुश्किलें काफी बढ़ गई है. क्योंकि हाल के दिनों में इंडियन पेसर्स ने काफी रन लुटाए हैं. खासकर डेथ ओवर्स में इंडियन बोलर्स की जमकर कुटाई की गई है. वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जाना है, ऐसे में वहां तेज गेंदबाज़ो का रोल काफी अहम होने वाला है. अब देखना होगा कि बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसे शामिल किया जाता है.

दीपक चाहर की बोलिंग में ये मोमेंट कमाल का था

Advertisement

Advertisement

()