The Lallantop

बुमराह श्रीलंका में खेलेंगे टेस्ट मैच, फिटनेस टेस्ट के बाद आई गुड न्यूज

Ind vs SL Test Series : टीम इंडिया के पेसर Jasprit Bumrah फिट हो गए हैं. श्रीलंका में होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें सब्जेक्ट टू फिटनेस रखा गया था. टीम इंडिया के लिए ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशि‍प के लिहाज से बहुत अहम है.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका के ख‍िलाफ टेस्ट सीरीज के लिए फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. (फोटो-Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया 15 अगस्त से श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसमें जसप्रीत बुमराह फिटनेस टेस्ट पास कर दोनों मैचों के लिए उपलब्ध हैं।
  • जसप्रीत बुमराह की चोट इंग्लैंड में ODI सीरीज के दौरान लगी थी, जिसके कारण उनकी उपलब्धता पर असमंजस था लेकिन अब वे पूरी तरह फिट हैं।
  • बुमराह की उपस्थिति से टीम इंडिया को पेस अटैक में मजबूती मिलेगी क्योंकि टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे।

टीम इंडिया 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है. 15 अगस्त से शुरू होने वाली ये सीरीज टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप फाइनल में जगह बनाने के लिए काफी अहम है. इसी बीख् जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर एक गुड न्यूज आई है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बुमराह ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है.

Advertisement

दरअसल, बुमराह इंग्लैंड में खेली गई 3 मैचों की ODI सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके कारण वो लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे ODI में खेल भी नहीं सके थे. इसी कारण जब श्रीलंका के ख‍िलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम अनाउंस की गई, बुमराह को लेकर असमंजस की स्थ‍िति बनी हुई थी. BCCI ने भी उन्हें सब्जेक्ट टू फिटनेस ही रखा था. हालांकि, अब उनके दोनों मैच के लिए उपलब्ध होने से टीम इंडिया को बड़ा बूस्ट मिलेगा. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें : यूरोप के 55 देश बॉयकॉट करेंगे FIFA वर्ल्ड कप? एश‍िया और नॉर्थ अमेरिका भी हुए ख‍िलाफ

Advertisement
बुमराह को लेकर क्या पता चला?

BCCI के सीनियर ऑफ‍िश‍ियल ने नाम नहीं बताने के शर्त पर बताया,

जसप्रीत बुमराह ने इंजरी से रिकवर कर लिया है. उन्होंने COE की तरफ से अनिवार्य फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. उम्मीद है कि वो दोनों ही मुकाबलों के लिए उपलब्ध होंगे.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनश‍िप साइकिल के लिहाज से बुमराह की मौजूदगी इंडियन पेस अटैक के लिए बड़ा बूस्ट है. टीम इंडिया अभी WTC पॉइंट्स टेबल पर 5वें स्थान पर है. वहीं, श्रीलंका चौथे नंबर पर है. टीम इंडिया को WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए अब श्रीलंका में दोनों मुकाबले जीतने होंगे. इसी साल के अंत में उन्होंने न्यूजीलैंड का दौरा करना है. वहां भी टीम को दो मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में ये सीरीज काफी अहम है.

Advertisement
कई ख‍िलाड़ी हैं चोटिल

टीम इंडिया इस सीरीज में कई चोटिल ख‍िलाड़‍ियों से परेशान है. हर्षि‍त राणा हैम्स‍ट्र‍िंग में चोट के कारण बाहर हैं. वहीं, नीतीश रेड्डी भी क्वाड्र‍िसेप्स की चोट से जूझ रहे हैं. वॉशि‍ंगटन सुंदर भी पहले मुकाबले के लिए मौजूद नहीं है. उन्हें भी हैम्स‍ट्र‍िंग इंजरी है. इसी के कारण सारांश जैन को भी टीम में शामिल किया गया है. पेसर आकाश दीप भी स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण बाहर चल रहे हैं.

बुमराह और जडेजा अफगानिस्तान के ख‍िलाफ टेस्ट मैच में नहीं खेले थे. वहीं, पेस यूनिट में बुमराह के साथ सिराज, प्रसिद्ध और गुरनूर भी इस सीरीज में श्रीलंका का दौरा करेंगे. पहला मुकाबला 15 अगस्त को गॉल में, दूसरा मैच 23 अगस्त को कोलंबो में होगा. अंतिम बार टीम इंडिया ने 2017 में श्रीलंका का दौरा किया था. तब भारतीय टीम ने 3-0 से क्लीन स्वैप किया था.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए इंडियन टीम : शुभमन गिल (कैप्टन), लोकेश राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह को इतना सेलिब्रेट क्यों नहीं करते?

Advertisement