टीम इंडिया (Team India) की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने लॉर्ड्स टेस्ट में स्पेशल अचीवमेंट हासिल की. हरमनप्रीत से पहले भारत की तरफ से यह उपलब्धि कोई भी महिला या पुरुष क्रिकेटर हासिल नहीं कर पाया था. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी नहीं. हरमनप्रीत लॉडर्स पर अपने पहले ही टेस्ट, ODI और T20I में हाफ सेंचुरी जड़ने वाली भारत की इकलौती क्रिकेटर हैं.
हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर वो कर दिया, जो सचिन-विराट भी नहीं कर पाए!
टीम इंडिया (Team India) की कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर स्पेशल अचीवमेंट हासिल की है. वह लॉर्ड्स पर अपने पहले टेस्ट, ODI और T20I में फिफ्टी जड़ने वाली भारत की इकलौती क्रिकेटर हैं.


‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टेस्ट मैच के पहले दिन हरमनप्रीत पांचवें नंबर पर बैटिंग करने उतरीं. उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ 89 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को संभाला. मैच में हरमनप्रीत ने जैसी ही हाफ सेंचरी पूरी, तो उनके नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई.
हरमन भारत की पहली क्रिकेटर हैं, जिन्होंने लॉर्ड्स पर अपने तीनों फॉर्मेंट के पहले मैच में हाफ सेंचुरी लगाई. यह उपलब्धि आज तक भारत की कोई भी महिला और पुरुष क्रिकेट हासिल नहीं कर पाया था. उन्होंने पहली पारी में 58 रन बनाए.
हरमनप्रीत ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 1 जुलाई 2012 को पहला ODI खेला था. यह मैच भी इंग्लैंड के खिलाफ था. हरमनप्रीत ने इस मुकाबले में 51 गेंदों पर 50 रन स्कोर किए थे. तब भारतीय महिला टीम ने 230 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए, इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था.
28 जुलाई 2026 को हरमनप्रीत ने अपना पहला T20I लॉर्ड्स पर खेला. सामने ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम थी. इस मैच में उन्होंने 27 गेंदों पर 56 रनों की तूफानी पारी खेली थी. हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया को हार मिली थी.
ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में पहला महिला टेस्ट! कभी वॉशरुम तक नहीं था, महिला क्रिकेट के अपमान से सम्मान की पूरी कहानी
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला यह पहला महिला टेस्ट है. बीते 92 साल में दुनियाभर के अलग-अलग ग्राउंड्स पर लगताार टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं. लेकिन, इस दौरान लॉर्ड्स पर महिला टेस्ट का आयोजन नहीं हुआ. इस टेस्ट मैच से पहले 152 विमेंस टेस्ट खेले जा चुके थे. भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स पर खेला जा रहा ये 153वां विमेंस टेस्ट है. विमेंस टेस्ट हिस्ट्री का पहला टेस्ट 28 दिसंबर 1934 को ब्रिस्बेन में खेला गया था.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









