चेन्नई सुपरकिंग्स को एक और बड़ा झटका लग गया है. IPL 2026 में खराब शुरुआत के बावजूद प्लेऑफ की रेस में बरकरार टीम के लिए परेशानियां कम नहीं हो रहीं. इंग्लिश ऑलराउंडर जेमी ओवर्टन (Jamie Overton) अब चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं. हालांकि, टीम ने उनका रिप्लेसमेंट ढूंढ़ लिया है. साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर डियान फॉरेस्टर (Dian Forester) को उनकी जगह शामिल किया गया है. फॉरेस्टर 75 लाख रुपये में फ्रेंचाइजी से जुड़ेंगे.
CSK अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी? ओवरटन भी चाेट के कारण बाहर
IPL 2026 : 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को एक और बड़ा झटका लग गया है. इंग्लिश ऑलराउंडर Jamie Overton अब चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं. साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर Diaan Forester को उनकी जगह शामिल किया गया है.


CSK को 15 मई को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेलना है. इस मैच से पहले चोट लगने के कारण ओवरटन आगे की जांच और इलाज के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं. ओवरटन CSK की इस सीजन वापसी में काफी अहम रोल निभा रहे थे. उन्होंने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले थे. इस दौरान 17.78 के औसत और 8.89 की इकॉनमी से उन्होंने 14 विकेट चटकाए थे. साथ ही बल्ले से भी उन्होंने लोअर मिडिल ऑर्डर में अहम रन बनाए थे. उन्होंने 158.13 के स्ट्राइक रेट से 136 रन जोड़े थे.
ओवरटन 11 मई को चेपॉक में LSG के खिलाफ CSK की जीत के दौरान टीम का हिस्सा थे. उन्होंने इस मुकाबले में मैच विनिंग बॉलिंग की थी. मुकाबले के दौरान LSG पावरप्ले में ही 1 विकेट पर 91 रन बना चुकी थी. लेकिन, इसके बाद ओवरटन ने शानदार बॉलिंग करते हुए महज 36 रन देकर 3 विकेट चटका दिए थे. इससे LSG को CSK ने 203 रन पर ही रोक दिया. वहीं, इस मुकाबले में CSK ने आखिरी ओवर में टारगेट को चेज कर लिया. ओवरटन को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था.
ये भी पढ़ें : 'अब कौन सा इंडिया खेलना है...', कोहली का मनीष पांडेय के साथ बातचीत का वीडियो वायरल
कोेच ने इंजरी पर क्या कहा?वहीं, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इंजरी को लेकर कहा,
यह दुर्भाग्यपूर्ण है. कुछ खिलाड़ी इंजरी के साथ ही इस टूर्नामेंट में आए थे. घोष भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक थे. उनकी हम देखभाल कर रहे थे. लेकिन, वह गिर गए. यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण था. हम ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे हैं, जिससे इन खिलाड़ियों पर ज़्यादा ज़ोर पड़े.
हालांकि, उन्होंने इंजरी के पीछे की वजह भी बताई. उन्होंने कहा,
कौन हैं फॉरेस्टर?वे सभी काफी क्रिकेट खेल रहे हैं. यह बस ऐसी ही एक बात है. लेकिन हम निश्चित रूप से इस पर आंखें नहीं मूंद रहे हैं. हम रिकवरी पर बहुत मेहनत कर रहे हैं. हमारे पास बहुत ही पेशेवर स्टाफ हैं, जो कई सालों से हमारे साथ हैं. इसलिए उस पहलू का अच्छी तरह से ध्यान रखा जा रहा है.
वहीं, उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आए फॉरेस्टर की बात करें तो, उन्होंने हाल ही में साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया है. मार्च 2026 में ही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया था. वहीं, अब तक इस ऑलराउंडर ने 5 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 83 रन बनाए हैं.
CSK के लिए इस सीजन इंजरी बड़ी समस्या रही है. 13 मई को ही फ्रेंचाइजी ने कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह शामिल किया है. रामकृष्ण 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में ही चोटिल हो गए थे.
वहीं, टीम ने इस सीजन की शुुरुआत से पहले ही हैम्स्ट्रिंग में चोट के कारण ऑस्ट्रेलियन पेसर नाथन एलिस को खो दिया था. वहीं, सीजन की शुरुआत के बाद से आयुष म्हात्रे और खलील अहमद भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं. अनुभवी एम एस धोनी भी अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं.
प्लेऑफ की रेस की बात करें तो, CSK ने शुरुआती 3 मैच हारने के बावजूद अगले 8 में से 6 मुकाबले जीतकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं. हालांकि, टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें अगले तीनों मुकाबले भी जीतने होंगे.
वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे






















