The Lallantop

ऑस्ट्रेलियन बॉलर को बताना पड़ा कि वह गे नहीं है

इंस्टाग्राम की एक तस्वीर के चलते हुए सारा कन्फ्यूज़न.

Advertisement
post-main-image
जेम्स फॉकनर
29 अप्रैल को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर का बड्डे था. वह बीते 29 अप्रैल को 29 साल के हो गए. बड्डे वाले दिन फॉकनर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की और यहीं झोल हो गया. फॉकनर ने लिखा था-
बड्डे वाला डिनर अपने बॉयफ्रेंड (सबसे अच्छा दोस्त !!!) रॉब जुब और अपनी मम्मी रॉजलीन कैरन फॉकनर के साथ. #togetherfor5years (हैशटैग 5 साल साथ-साथ)
जेम्स फॉकनर का इंस्टाग्राम पोस्ट देखिए. (Instagram | jfaulkner44)
जेम्स फॉकनर का इंस्टाग्राम पोस्ट देखिए. (Instagram | jfaulkner44)

इतना पोस्ट करने के बाद यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि वह गे हैं. कई वेबसाइट ने इस खबर को चलाया भी कि जेम्स फॉकनर गे हैं और उन्होंने इस बात को कबूल लिया है. फॉनकर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यह बात फैलती चली गई. इसके बाद फॉकनर ने सफाई देते हुए एक और पोस्ट किया है. फॉकनर ने इंस्टाग्राम पर लिखा-
ऐसा लगता है कि बीती रात को मैंने जो पोस्ट किया उसे गलत समझ लिया गया है. मैं गे नहीं हूं. हालांकि यह देखकर अच्छा लगा कि LBGT समुदाय और सभी लोगों की ओर से सपोर्ट मिल रहा है. इस बात को कभी नहीं भूलना चाहिए कि प्रेम सिर्फ प्रेम होता है. रॉब जुब सिर्फ एक अच्छा दोस्त है. कल रात हमें हाउसमेट हुए पांच साल पूरे हुए थे. इतने लोगों का सपोर्ट मिला, अच्छा लगा.
ऑरिजिनल पोस्ट देखिए.
जेम्स फॉकनर को सफाई देनी पड़ी है. (Instagram | jfaulkner44)
जेम्स फॉकनर को सफाई देनी पड़ी है. (Instagram | jfaulkner44)

इस सबके बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को भी स्टेटमेंट जारी करना पड़ा है. सीए की प्रवक्ता करीना केस्लर ने कहा-
जेम्स फॉकनर से किसी आउटलेट ने क्लेरिफिकेशन के लिए संपर्क नहीं किया. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को ही होमोसेक्सुअल संबंध के रूप में रिपोर्ट किया गया. फॉकनर और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया LGBQTI समुदाय के समर्थक हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया किसी भी अनइंटेंडेड ऑफेंस के लिए माफी मांगता है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ट्वीट देखिए. फॉकनर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 69 वन-डे खेल 96 विकेट और 24 टी-20 मैच खेल 36 विकेट ले चुके हैं. फॉकनर ने आख़िरी इंटरनेशनल मैच 1 अक्टूबर को भारत के खिलाफ नागपुर में खेला था. बिग बैश लीग में 2018-19 में फॉकनर, होबर्ट हरिकेन्स की ओर से खले और इस सीजन में 13 मैच खेलकर 18 विकेट लिए.


वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली

Advertisement
Advertisement